suvichar
✕

कन्या भविष्यफल 2018 : परिवार, सेहत, धन, नौकरी, प्यार, व्यापार और उपाय

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (13:05 IST)
कन्या राशि- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
 
परिवार 
 
परिवार के लिए वर्ष मिला-जुला फलदायी है। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसी वैचारिक मतभेद होने से तनाव रह सकता। जीवनसाथी से तालमेल बिठाकर चलें। सब अपने आप ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी द्वारा धनलाभ के योग बन सकते हैं। चतुर्थ भाव में शनि का गोचरीय भ्रमण होने से माता के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद संभव है। यदि आप धर्म व न्याय के रास्ते पर रहेंगे तो आपकी जीत होगी अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। पिता के साथ आपका संबंध सामान्य बना रहेगा।
 
स्वास्थ्य
 
पारिवारिक वाद-विवाद के कारण मानसिक तनाव से आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यदि शनि की दशा या अंतरदशा चल रही है तो बीमार हो सकते हैं और आपकी परेशानी बढ़ेगी। पेट संबंधी शिकायत हो सकती है।। स्नायु संबंधी परेशानी से इंकार नहीं कर सकते। कमर के नीचे दर्द की शिकायत हो सकती है। योग तथा स्वस्थ आहार को अपनाकर आप परेशानी से बच सकते हैं। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। नशे के सेवन से बचें।
 
धन-संपत्ति 
 
इस वर्ष आर्थिक मामलों में सावधानी रखना होगी। लेन-देन के मामले में संभलकर चलें, नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। अपना काम ईमानदारी के साथ करते रहें तो सब ठीक रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। गलत मित्रों से सावधान रहें। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं तथा उससे धन कमा भी सकते हैं। घर में शुभ कार्यों में खर्च हो सकता है। नए साल में वाहन खरीदने का योग है। गुरु की दशा लाभदायक रहेगी।
 
नौकरीपेशा
 
नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। यदि नौकरी की तलाश में हैं तो यह समय बहुत उत्तम है। नई नौकरी मिल सकती है और यह योग अक्टूबर से पहले तक बना है अत: नौकरी के लिए भरपूर प्रयास करें, सफलता आपके हाथों में होगी। अधिकारी वर्ग से नौकरीपेशा को सहयोग मिलेगा। कार्य के सिलसिले में घर से बाहर भी जाना पड़ सकता है।
 
व्यवसाय 
 
इस वर्ष व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय की दृष्टि से यात्रा करना पड़ सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो संभलकर कार्य करें। आर्थिक बचत के योग अधिक हैं, खर्च कम होगा। वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपके लिए यह साल व्यापारिक व व्यावसायिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है अत: दिल खोलकर कार्य करें। पत्रकारिता तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों को इस वर्ष लाभ मिलने वाला है। जीवन में थोड़ी-बहुत परेशानी तो आती ही रहती है और आएगी भी, लेकिन सकारात्मक सोच रखें। सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
 
विवेक का इस्तेमाल करते हुए पारिवारिक समस्या सुलझाएं। संतोष और धैर्य से कार्य करना ठीक रहेगा। भावनाओं में बहकर फिजूलखर्च न करें। यात्रा में सावधानी बरतें, अच्छा रहेगा।
 
अशुभ स्थिति में यह उपाय करें
 
इस वर्ष मंगल की स्थिति ठीक नहीं है। हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा। शारीरिक कष्ट है तो बजरंग बाण का पाठ करें। सूर्य की स्थिति के कारण नुकसान ज्यादा हो रहा है या मान-सम्मान में कमी महसूस कर रहे हैं या सूर्य की महादशा या अंतरदशा चल रही हो तो नियमित रूप से सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।
 
लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख