sundarkand

वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए मीन राशि के लिए क्या लाया है नया साल

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (14:45 IST)
मीन राशि-
 
इस वर्ष किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक उन्नति होगी। नई शाखाएं या नया कारोबार दूरस्‍थ स्‍थानों पर खुलेंगे। परिश्रम अधिक करना होगा। नौकरी में एकाएक उन्नति होगी। व्यवसाय में क्रमश: उन्नति होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आय के निश्चित साधन उपलब्ध होंगे।
 
धन-संपत्ति- पुरानी बेकार पड़ी संपत्ति को बेचने की योजना बनेगी। नवीनीकरण व मरम्मत आदि में खर्च अधिक होगा। कर्ज आसान किस्तों पर मिलेगा। मशीनों के बदलाव पर बड़े खर्च होंगे। संपत्ति का विभाजन संभव है।
 
घर-परिवार- वृद्धजनों के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। पारिवारिक तनाव रहेगा। आंतरिक मतभेद रहेंगे। मांगलिक कार्य होंगे। किसी कन्या के विवाह की जिम्मेदारी लेना पड़ेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक दायित्व बढ़ेंगे।
 
स्वास्थ्‍य- उदर रोग हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें। साधारणतया स्वास्थ्‍य ठीक रहेगा। मद्य-मांस के सेवन से बचें।
 
परीक्षा-प्रतियोगिता- करियर को बनाने के लिए इससे अच्छा समय नहीं मिलेगा। स्वास्थ्‍य बाधा दे सकता है अन्यथा हर जगह सफलता मिलेगी। 
 
यात्रा-प्रवास-तबादला- दूरदराज की सुखद व मनोरंजक यात्राएं होंगी। जल व वायु यात्राएं बार-बार होंगी। विदेश यात्रा संभव है। साधारणत: नौकरी में फेरबदल नहीं होंगे। 
 
धार्मिक कार्य- ईष्टदेव उपासना से लौकिक सिद्धि प्राप्त होने के योग हैं। वैष्णवी भक्त अनुकूलता प्राप्त करेंगे। वृ‍द्धजनों की सेवा-सहायता तथा वृक्षारोपण कष्ट में कमी करेगा।

ALSO READ: वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए मेष राशि के लिए क्या लाया है नया साल

ALSO READ: वार्षिक भविष्यफल 2018 : जानिए वृषभ राशि के लिए क्या लाया है नया साल

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क

अगला लेख