biodatamaker
✕

मूलांक 9 वाले प्रगति के परचम लहराएंगे साल 2017 में

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (16:51 IST)
जिन व्यक्तियों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 9 कहलाता है जिसका अधिष्ठाता ग्रह मंगल है। अपने जीवन के पूर्वार्द्ध में जिन लोगों ने काफी संघर्ष किया हो, उनका समय उन्नति एवं समृद्धिदायक है। कारोबार में वृद्धि, आय के नए स्रोत प्राप्ति तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने तथा संघर्ष करने के अपने गुणों का पूरा-पूरा लाभ प्राप्त होगा।

संपत्ति विशेषकर भूमि तथा मकान की प्राप्ति के योग हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ेंगे। साझेदारी में सामंजस्य बैठाना होगा। गृहस्थ जीवन ठीक-ठीक चलेगा। विवाह के प्रस्ताव तथा मांगलिक कार्य के बड़े योग हैं। मूलांक 9 वाले प्रगति के परचम लहराएंगे साल 2017 में लेकिन जोखिम न लें। विवेक व धैर्य से कार्य करें, लाभ बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में अत्यंत सावधानी रखें, नहीं तो बेवकूफ ठहराए जाएंगे। यात्रादि में जल्दबाजी घातक होगी। विदेश यात्रा तथा तीर्थ दर्शन होंगे। तबादला-पदोन्नति मनोनुकूल रहेंगे। संतान की उन्नति होगी। घर में मतभेद रह सकते हैं। स्वास्थ्य में ज्वर, खसरा, चेचक, छूत के रोग, लिवर संबंधी रोग होने की आशंका बनती है। व्यसनों से दूर रहें।
 
शुभ तारीखें- 9, 18, 27, 1, 3, 6 इत्यादि।
 
शुभ‍ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार।
 
शुभ रंग- लाल, गुलाबी।
 
शुभ रत्न- माणिक्य, ब्लड स्टोन।
 
अशुभ अंक- 5 तथा 8।
 
अशुभ रंग- काला रंग।
 
अपने अक्खड़ स्वभाव, क्रोध तथा आवेश पर नियंत्रण रखें। आत्मविश्वास बनाए रखें। सफलता निश्चित ही मिलेगी। 'निंदक नियरे राखिए' हमेशा ध्यान रखें।

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 14 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

14 October Birthday: आपको 14 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

बुध का विशाखा नक्षत्र में गोचर, 6 राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग, करें 3 उपाय

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख