biodatamaker
✕

मूलांक 6 के लिए मिलीजुली खुशियां हैं साल 2017 में

Updated: गुरुवार, 29 दिसंबर 2016 (15:36 IST)
जिन व्यक्तियों का जन्म 6, 15 तथा 24 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 6 माना गया है। इसके अधिष्ठाता ग्रह शुक्र हैं। यह वर्ष आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक समस्याओं वाला रहेगा। यदि सफलता मिलेगी भी तो अपने स्वभाव के दृढ़ निश्चयी होने की। हर कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। आय और खर्च का बैलेंस बराबर रहेगा। परिवार में तनाव तथा मित्र वर्ग स्वार्थ की वजह से जुड़ा रहेगा। अपव्यय होगा। कुसंगति से हानि होगी।


हर कार्य सोच-समझकर करें। जोखिम व जल्दबाजी से बचें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी ओर से व्यवहार ठीक रखेंगे लेकिन दूसरे उसका लाभ लेंगे। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। नौकरी में पदोन्नति व तबादला मनोनुकूल नहीं होगा। नई योजनाओं को लागू करना कठिन होगा। वित्तीय सहायता समय पर नहीं मिलेगी। अपेक्षाकृत कार्यों में बाधा आएगी। अतिविश्वास नहीं करें। परिस्थिति को समझें। गृहस्‍थ जीवन में खुशी रहेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनोनुकूल स्थिति रहेगी। यात्रा होगी। तीर्थ दर्शन सुलभ होगा। कुल मिलाकर मिलाजुला रहेगा नया साल आपके लिए।  
 
शुभ तारीखें- 6, 15 तथा 24 शुभ, 3, 6, 9, 12, 15, 30 मध्यम।
 
शुभ‍ दिन- मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार।
 
शुभ रंग- हल्का नीला, गुलाबी, हल्का लाल रंग।
 
शुभ रत्न- फिरोजा भाग्यवर्धक रहेगा।
 
उपरोक्त शुभ तारीखों में जन्मे लोगों से मित्रता, प्रेम, व्यवहार तथा साझेदारी सफल रहेगी।
 
अशुभ अंक- 1, 3, 5, 7, 8।
 
अशुभ रंग- काला रंग।
 
नोट- अपने आकर्षक व्यक्तित्व का हमेशा उपयोग करें तथा आंख मूंदकर हर किसी पर विश्वास न करें। दिल की बात न बताएं।

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

विजयादशमी का महाउपाय: 100 रुपए की इस एक दिव्य वस्तु से चमक जाएगी आपकी किस्मत

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

अगला लेख