मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Meen Rashi 2017

मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल - Meen Rashi 2017
मीन राशि वाले लोग दयालु, कलात्मक, सहज, सौम्य, बुद्धिमान और मधुर स्वभाव के होते हैं। आइए जानें वर्ष 2017 उनके लिए क्या खुशियां लेकर आ रहा है। 
मीन- दी, दू, थ, ज, प्, दे, दो, चा, ची 
 
नौकरी और व्यवसाय
 
मीन राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष मेहनत करने का है। अगर आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो अपनी पुरानी नौकरी को एकदम से न छोड़ें। पहले नई नौकरी की व्यवस्था करके रखें। नौकरीपेशा लोगों को वर्ष के मध्य भाग में प्रमोशन मिलने की संभावना है। अपने सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बनाकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल में वाद-विवाद से बचना होगा। अपने उच्च अधिकारियों की तरफ से आपको सहयोग के साथ मान-सम्मान, इनाम मिल सकता है। व्यापारी बंधु अपनी कर्तव्य-निष्ठा व परिश्रम के कारण अपनी आर्थिक स्थिति बढ़ाने में सफल रहेंगे। व्यापार की दृष्टि से यह समय उत्तम है। लंबे समय से रुके हुए कार्य तेज गति पकड़ेंगे। नए कार्यों में हाथ डालने में जल्दबाजी न करें। शेयर सट्टे व लॉटरी से दूर रहने में ही भलाई है।
 
आर्थिक स्थिति
 
यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से आपके लिए मिला-जुला रहेगा। वर्ष के मध्य में आर्थिक लाभ होने की संभावना दिख रही है जिससे आपकी धन संबंधी चिंताएं दूर होंगी। व्यापारी बंधुओं को किसी मित्र या पारिवारिक व्यक्ति से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप सावधानीपूर्वक किसी कार्य में निवेश कर आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। जोखिमभरे कार्यों में धन लगाने से बचना होगा व किसी को पैसे उधार देने से भी बचें। लंबे समय के लिए निवेश का उत्तम समय चल रहा है। वर्षांत आपके लिए ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगा। 
 
विद्यार्थियों के लिए
 
यह वर्ष शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय काफी अच्छा है। पढ़ाई में एकाग्रता के साथ शासकीय परीक्षाओं में सफलता के योग उत्तम हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम आने वाला है तो आपके लिए अपेक्षा से बेहतर हो सकता है। अपने शिक्षकों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। शिक्षा में मनपसंद विषय का चुनाव करने के लिए वर्ष के मध्य में समय अनुकूल रहेगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई हेतु विदेश जाना चाहते हैं, उनको अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय कड़े परिश्रम का रहेगा।
 
पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष आपको पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बहस से बचें व प्रत्येक व्यक्ति की भावनाओं का सम्मान करें, क्योंकि आपके लिए वे महत्वपूर्ण भी हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक आयोजन होने से मन प्रसन्न रहेगा। नया वाहन या जमीन-जायदाद खरीदने के योग बनेंगे। अपने पार्टनर को कोई कीमती उपहार देकर आप वैवाहिक जीवन में खुशियों की मिठास घोल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में आश्चर्यजनक रूप से सुधार आएगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा होने की संभावना है। संतान की उन्नति से प्रसन्नता महसूस करेंगे।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है। मन प्रसन्न रखना है तो हवा-पानी बदलें। इस वर्ष परिवार के साथ कुछ पल शांति के अवश्य बिताएंगे। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें अपना ख्याल रखने की जरूरत है। इस समय ये रोग आपको अधिक प्रभावित कर सकते हैं। अपने आप पर आवश्यकता से अधिक बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। पूजन-पाठ और योगाभ्यास से आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वास्थ्य प्राप्त कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

अन्य राशियां यहां पढ़ें... 

 
 
 

वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
 
जनवरी- बाहरी व्यक्तियों के संपर्क से लाभ के योग बनेंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। आर्थिक मामलों में समय ठीक-ठीक ही रहेगा।
 
फरवरी- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। भाग्योन्नति में वृद्धि होगी, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक मामलों में समय सहयोगवादी रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। संतान पक्ष में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। स्त्री पक्ष के मामलों में समय साधारण ठीक रहेगा। 
 
मार्च- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। पारिवारिक मामलों में समय उत्तम रहेगा। मकान-भूमि संबंधी मामलों में समस्या का निराकरण होगा। शासकीय कार्य में मिली-जुली स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखद पाएंगे। लेन-देन भी समय पर होगा।
 
अप्रैल- कौटुंबिक मामलों में सहयोग के साथ धन की बचत भी होगी। पराक्रम में वृद्धि के साथ भाइयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। बाहरी व्यक्तियों से लाभजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए उत्तम रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
 
मई- पराक्रम द्वारा आपके कार्य में प्रगति आएगी, वहीं आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखना होगी। लिखा-पढ़ी के मामलों में सोच-विचारकर कार्य करें। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
जून- स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक सहयोग के साथ अनुकूल सफलता मिलेगी। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। शासकीय मामलों में सावधानी रखें।
 
जुलाई- मातृपक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। स्त्री पक्ष में लाभदायक स्थिति रहेगी। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय प्रगतिपूर्ण रहेगा। शुभ समाचार भी मिलेगा।
 
अगस्त- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावारण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। सोचे कार्य भी बनेंगे।
 
सितंबर- लेखन संबंधित कार्य में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन के मामलों में खर्च होगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। प्रभाव में वृद्धि होगी, वहीं शत्रुपक्ष प्रभावहीन होंगे। पिता का किसी कार्य में सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। 
 
अक्टूबर- स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण होने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। नौकरीपेशाओं के लिए परिश्रमपूर्ण समय रहेगा। शत्रुपक्ष से भी लाभ होगा। संतान पक्ष के मामलों में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें। 
 
नवंबर- स्वप्रयत्नों से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय मिला-जुला रहेगा। शासकीय कार्य में सतर्कता रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। धन की बचत के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में समय ठीक-ठीक रहेगा। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें। 
 
दिसंबर- समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुधारजनक स्थिति रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। लिखा-पढ़ी में सावधानी रखना होगी। पारिवारिक मामलों में सहयोगात्मक स्थिति पाएंगे।
 
वर्ष के लिए उपाय
 
1. विष्णु सहस्रनाम का पाठ पढ़ना लाभदायक रहेगा।
2. गुरुवार को गरीब बच्चों में पीली मिठाई बांटें।
3. मस्तिष्क पर केसर का तिलक लगाएं।
4. नहाने वाले पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।