शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. kumbh rashi 2017

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल - kumbh rashi 2017
कुंभ राशि के लोग ईमानदार, लोकप्रिय, मिलनसार, व्यापक दिमाग और रचनात्मक होते हैं। साल 2017 में क्या कह रहे हैं आपके उज्जवल सितारे... आइए जानें 
कुंभ- गु, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 
 
नौकरी और व्यवसाय
 
यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आपका प्रभाव बरकरार रहेगा। अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध और मधुर बनेंगे। यदि आप प्रमोशन पाने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष पदोन्नति मिलेगी। कामकाज में मन लगेगा व मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी या व्यवसाय से जुड़े किसी कार्य को पूरा करने के लिए यात्राओं का योग भी बनेगा। अपनी योग्यता का प्रदर्शन कर आप अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं जिससे आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आपका उत्तम कार्य आपके वेतन में बढ़ोतरी का कारण बनेगा। जो लोग विदेश में जाकर नौकरी करने के लिए प्रयासरत हैं, उनको इस वर्ष सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापारी वर्ग भी धन संग्रह करने में सफल रहेंगे। वर्ष के मध्य में आपको व्यापार-नौकरी से जुड़ीं छोटी-मोटी समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा।
 
आर्थिक स्थिति
 
इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना होगा। जहां जरूरत हो, वहीं खर्च करें और यथासंभव बचत करने का प्रयास करें। कहीं आपका पैसा रुका हुआ है तो उसके वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। कोई भी जोखिमभरा निवेश करने से पहले सोच-विचार कर लें। आपका आत्मविश्वास धन कमाने में सहायक रहेगा। यदि पैसों को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो वह दूर होगा। वर्ष के मध्य से आपके रुके हुए कार्यों में सुधार होगा। धन कमाने के भी काफी अच्छे अवसर मिलने की संभावनाएं रहेंगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी व अनेक स्रोतों से धन प्राप्त हो सकता है। 
 
विद्यार्थियों के लिए
 
यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए मिला-जुला रहेगा। आने वाले समय में कोई बड़ी सफलता प्राप्त करने के योग बन रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है। आपकी एकाग्रता में ही सफलता है। जो विद्यार्थी विदेश में जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनको नए अवसर मिलने की संभावना है। इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए समय अनुकूल है। कुल मिलाकर इस अवधि के दौरान आप शिक्षा संबंधी सभी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
 
पारिवारिक जीवन
 
इस वर्ष में आप मौज-मस्ती के लिए धन खर्च करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप में नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर करके आप अपने आप को तरोताजा महसूस कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रह सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। परिवार के साथ इन यात्राओं पर जाकर आपको आत्मिक शांति का अनुभव होगा। कुछ पुराने विवादों से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। परिवार में सौहार्द बना रहेगा व पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों का कोई निष्कर्ष निकलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सुखद साबित हो सकती है।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस वर्ष आपका स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। शारीरिक रूप से आप चुस्तपूर्ण रहेंगे। इस वर्ष दमे की बीमारी से पीड़ित लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। समय-समय पर अपना मेडिकल चेकअप करवाते रहें व स्थिति को पहले से ही अपने कंट्रोल में रखें। सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं के प्रति लापरवाही न बरतें। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए नियमित व्यायाम व उचित आहार लें। योग व प्राणायाम का सहारा लेकर भी स्वस्थ रहा जा सकता है। यात्राओं से होने वाली थकावट से राहत पाने के लिए पूर्ण विश्राम करें। बुजुर्गों के ध्यान रखने वाली बात यह है कि समय से दवाई लें।

अन्य राशियां यहां पढ़ें   

मीन

 
 

 वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
जनवरी- भाग्योन्नति में आ रही बाधाएं दूर होकर भाग्य में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य भी स्वप्रयत्नों से बनेंगे। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। नवीन संपत्ति खरीदने के अवसर आएंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। नौकरीपेशा थोड़ी सावधानी रखें। खर्च आय से अधिक होगा।
 
फरवरी- दैनिक व्यापार-व्यवसाय में अपनी चतुराई से लाभजनक स्थिति पाएंगे। स्त्री पक्ष के स्वास्थ्य से संबंधित सतर्कता रखनी होगी। स्वभाव में थोड़ा जिद्दीपन छोड़ना होगा। कुटुंब के व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। वाक् चातुर्य का लाभ भी मिलेगा। शत्रुपक्ष पर ध्यान देकर चलें। 
 
मार्च- स्त्री पक्ष से वाद-विवाद की स्थिति टालना होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी भी कार्य में लापरवाही न रखें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद रहेगा। नौकरीपेशा के लिए अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। धन की बचत होगी।
 
अप्रैल- पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होकर शत्रु वर्ग पर प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति रहेगी। नौकरीपेशाओं के लिए समय उत्तम रहेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहेगा।
 
मई- आर्थिक मामलों में समय उत्तम होकर कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धिदायक समय रहेगा। नौकरीपेशा भी उन्नति पाएंगे। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा जिससे प्रसन्नता रहेगी। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा।
 
जून- भाग्य साथ देने के कारण आपके अधूरे कार्य में प्रगति आएगी। पराक्रम में वृद्धि होकर लाभदायक समय रहेगा। पारिवारिक कार्य में ध्यान रखकर चलना होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी चिंता रह सकती है। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। जल्दबाजी में कार्य न करें। 
 
जुलाई- पारिवारिक सहयोग के साथ प्रगतिवादी समय रहेगा। वाहनादि सुख मिलेगा। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य में प्रगति आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय सुखद रहेगा। धन की बचत के योग भी हैं। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।
 
अगस्त- प्रेम मामलों में सफलता पाएंगे। लेखन संबंधित कार्य बनेंगे। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। आर्थिक समस्याओं का समाधान भी होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। बाहरी सहयोग मिलने से राहत महसूस करेंगे। नौकरीपेशा सावधानी रखकर कार्य करें। 
 
सितंबर- आय के मामलों में मिली-जुली स्थिति पाएंगे। शेयर आदि के मामलों में सावधानी रखना होगी, नहीं तो हानि के योग भी हैं। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। दांपत्य जीवन में सहयोगात्मक स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को संभलकर चलना होगा।
 
अक्टूबर- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वहीं स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। बाहरी मामले में संभलकर चलना होगा, यात्रा में सावधानी रखना होगी। कुटुंबियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वहीं कोई महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। शत्रुपक्ष पर गुप्त नीतियों से लाभ मिलेगा।
 
नवंबर- समय का सदुपयोग करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम के कार्य से बचना होगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए संभलकर चलना होगा। पिता के मामलों में ध्यान रखना होगा। राजनीति से संबंधित व्यक्ति भी संभलकर चलें। 
 
दिसंबर- व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय सुधारवादी रहेगा। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक रहेगा। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति रहेगा। वाद- विवाद के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। पारिवारिक कार्यों में खर्च होगा। मातृ पक्ष से प्रसन्नता रहेगी।
 
वर्ष के लिए उपाय
 
1. शनिवार के दिन तिल का तेल कच्ची जमीन पर गिराएं।
2. बुजुर्गों व गरीब बच्चों को भोजन कराएं।
3. रविवार को भैरवजी के दर्शन करें।
4. काली उड़द, काले चने व कालीमिर्च का सेवन करें।
5. मजदूर वर्ग का सम्मान करें। अगर हो सके तो यथासंभव उनकी सहायता भी करें।