• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष 2017
  4. Kanya rashi 2017

कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

कन्या राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल - Kanya rashi 2017
कन्या- टो, पा, पी, पू, ष, ढा, ठ, पे, पो 
कन्या राशि के जातक ईमानदार, कर्तव्यपरायण, मेहनती और आदर्शवादी होते हैं। इन्हें कार्य करने और उसका प्रबंधन करने में मजा आता हैं। जानिए 2017 के लिए कैसा होगा आपका भविष्य : 
नौकरी और व्यवसाय
 
कन्या राशि के जातक व नौकरीपेशा अपनी योग्यता के बल पर उन्नति एवं वेतनवृद्धि लाभ प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। अपने सहयोगियों के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे व आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय करने वालों को अपने व्यापार में प्रतियोगी अवरोध पैदा करेंगे। थोड़ी मध्य गति से आप व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आपको अपनी मेहनतानुसार लाभ कम ही मिलेगा, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं, आप सफल होंगे। आर्थिक मामलों में आपको सावधानी रखना होगी। शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी से दूर ही रहें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय हानि का कारण बन सकते हैं। किसी भी बिजनेस में ही पार्टनरशिप करें। 
 
आर्थिक स्थिति
 
इस वर्ष आर्थिक मामलों में सावधानी रखनी होगी़, क्योंकि आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा। वैसे आय के स्रोत बने रहेंगे और आपकी आवश्यकतानुरूप लाभ मिलता रहेगा, लेकिन धन की गति धीमी रहेगी। आपने किसी को उधार दिया है तो फिलहाल उसके वापस मिलने की संभावना कम है। आप आकस्मिक धनलाभ की उम्मीद न रखें। महंगी एवं सुख-सुविधाओं की वस्तु खरीदने के लिए आप उत्सुक रहेंगे, लेकिन आपको धन के अपव्यय से बचना होगा अन्यथा आर्थिक कमी का सामना करना पड़ सकता है।
 
विद्यार्थियों के लिए
 
इस वर्ष छात्र वर्ग के लिए कड़ी मेहनत करने का है। शिक्षा में आपकी धीमी गति से प्रगति होगी। किसी न किसी कारण आप लंबे समय तक पढ़ाई में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इस दौरान मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तो किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को लेते वक्त सावधानी बरतें। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को महत्वपूर्ण निर्णय लेने में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैया के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है एवं पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। 26 जनवरी से सुधार होगा।
 
पारिवारिक जीवन
 
आपके दांपत्य जीवन के लिए यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। आपको अपने व्यवहार पर खास ध्यान देने की जरूरत है, वरना आपसी तालमेल में कुछ कड़वाहट आने की आशंका है। पिता या किसी बड़े-बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। किसी परिचित व्यक्ति के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अपने विचारों को लेकर कुछ दुविधाजनक रह सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको सतर्क रहना होगा वरना कुछ अपमानजनक परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं। फिजूलखर्ची से बचें तो बेहतर होगा। धार्मिक कार्यक्रमों, पूजा-पाठ के कार्यों में हिस्सा लेंगे व धार्मिक रुझान बढ़ेगा। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है यानी आप जिन लोगों के भरोसे बैठे होंगे, वे आपका साथ नहीं देंगे।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
स्वास्थ्य के मामले में इस वर्ष सावधानियां रखनी होंगी। आपको मौसमी बीमारियों से परेशानियां हो सकती हैं। पिछले समय से चली आ रही बीमारी का सरलता से निदान नहीं होगा जिसके कारण आपको उपचार कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आकस्मिक चोट लगने की आशंकाएं भी बनी हुई हैं। अनिद्रा की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा अथवा आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। वाहन चलाते समय व मशीनरी से काम करते हुए सतर्कता बरतनी होगी। तरो-ताजा रहने के लिए प्रात: सैर-सपाटे पर जाएं। हो सके तो योग व ध्यान से जुड़ें तो आप स्फूर्ति महसूस करेंगे।

अन्य राशियां यहां पढ़ें 


वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
 
जनवरी- दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय उत्तम रहेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा थोड़ी सतर्कता रखें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। 
 
फरवरी- पारिवारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा, वहीं मातृपक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से उत्तम सफलता पाएंगे। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु से सावधानी रखें। यात्रा को संभव हो तो टालें।
 
मार्च- दैनिक व्यापार-व्यवसाय में सुखद वातावरण होने के साथ लाभान्वित भी होंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मामलों में सावधानी रखकर चलना होगा। नौकरीपेशाओं के लिए भी समझदारी से चलना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
अप्रैल- सोच-विचारकर चलना होगा। धन संबंधित मामलों में जोखिम के कार्य से बचें। स्त्री पक्ष का ध्यान रखकर चलें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में बड़ों से विचार-विमर्श कर चलें। वाहनादि सावधानी से चलाएं।
 
मई- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, वहीं दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए समय उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा। यात्राओं से लाभ हो सकता है।
 
जून- जनता से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। नौकरीपेशा अपने कार्य में ध्यान रखकर चलें, अनुकूल स्थिति पाएंगे। शत्रु परास्त होंगे। 
 
जुलाई- समय का सदुपयोग कर आप अपने कार्य में सफलता पाएंगे। नौकरीपेशाओं के लिए सहयोगवादी समय रहेगा। व्यापारी भी सुखद स्थिति पाएंगे। राजनीतिज्ञों के लिए अनुकूल स्थिति रहेगी। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। 
 
अगस्त- आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचना होगा। भाग्य से नौकरीपेशा लाभान्वित हो सकते हैं। पराक्रम अधिक करना पड़ेगा। साझेदारी में सावधानी रखना होगी। शत्रुपक्ष से बचकर चलें।
 
सितंबर- संतान पक्ष के कार्य में सावधानी रखें, वहीं खर्च भी होगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग मिलेगा। शुभ कार्य भी हो सकते हैं। नौकरीपेशाओं के लिए प्रगतिवादी समय रहेगा। आर्थिक प्रयासों में सफल होंगे। जीवनसाथी से लाभ होगा।
 
अक्टूबर- बाहरी संबंधों से लाभजनक स्थिति रहेगी, वहीं प्रभाव में भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान पक्ष के कार्य में सहयोग देना होगा। यात्राओं की संभावना बढ़ेगी। नौकरीपेशा अपने कार्य में सफल होंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा।
 
नवंबर- दैनिक व्यवसाय में अनुकूल स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा भी अनुकूल स्थिति पाएंगे। व्यापारी वर्ग अपने कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति पाएंगे। अधिकारी वर्ग में भी सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु पक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। वाणी में संयम बरतना होगा।
 
दिसंबर- यदि सफलता पाना है तो परिश्रम अधिक करना होगा। स्वास्थ्य ठीक ही रहेगा। पारिवारिक मामलों में समय ठीक रहेगा। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। विपरीत सेक्स की ओर रुझान बढ़ेगा। कुटुम्बियों का सहयोग अनुकूल रहेगा।
 
वर्ष के लिए उपाय
 
1. गणेशजी के मंदिर में बुधवार को लड्डू चढ़ाएं।
2. विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा व आरती रोजाना पढ़ें।
3. गाय को बुधवार को हरा चारा खिलाएं।
4. गरीब बच्चों में पुस्तकें व शिक्षण सामग्री बांटें।
5. तुलसी के पौधे की पूजा करें।