sawan somwar

वृषभ राशि 2016 : नए साल के नए सितारे, पढ़ें भविष्यफल

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2015 (13:25 IST)
वृषभ राशि : जानिए सन् 2016 का वार्षिक भविष्यफल
 

 
वृषभ राशि- नए काम की शुरुआत इस वर्ष संभव है। नई मनमाफिक नौकरी मिलना भी संभव है। पराक्रम वृद्धि, आय की वृद्धि, आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। शनि-राहू ठीक न होने पर कुछ व्यवधान संभव है। पदोन्नति, मनमाफिक कार्य तथा कार्यक्षेत्र परिवर्तन इस वर्ष संभव है। कारोबार में साझेदार जुड़ेंगे। वर्ष के पूर्वार्द्ध में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। कुल मिलाकर यह वर्ष विशेष फलदायी सिद्ध होगा।
 
धन-संपत्ति- धन-संपत्ति के हिसाब से नई संपत्ति की खरीदी या प्राप्ति होगी। वाहन-मशीनरी पर मनमाफिक खर्च होगा। भवन व कृषि आदि से स्थायी आय होगी। वर्ष के मध्य में खर्च होंगे। आकस्मिक हानि से बचना होगा। 
 

शेष जानकारी पढ़ें अगले पृष्ठ पर... 
 
 


घर-‍परिवार- घर-‍परिवार में धार्मिक व मांगलिक उत्सव आदि शुभ प्रसंग आ सकते हैं। संतान की सफलता, विवाह आदि के शुभ प्रसंग उपस्‍थित होंगे। बाहरी प्रभावशाली व्यक्ति से लाभ होगा।
 
यात्रा-तबादला- तबादला व यात्रादि वर्ष के पूर्वार्द्ध में संभव है। स्थानांतरण तथा यात्रा से लाभ कम होने के योग हैं। परीक्षा-प्रतियोग‍िता में एकाग्रता नहीं बनेगी। प्रयास-परिश्रम अधिक करना पड़ेंगे।
 
स्वास्थ्य- पेट का कोई रोग, हड्डी-जोड़ों संबंधी तकलीफ रह सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी तथा गणेशजी की सेवा-उपासना तथा पक्षियों को दाना चुगाना लाभकारी रहेगा।



लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

16 August Birthday: आपको 16 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 17 से 23 अगस्त 2026 का राशिफल: जानें नौकरी, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य का साप्ताहिक हाल

15 August Birthday: आपको 15 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!