ramcharitmanas

धनु राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (16:30 IST)
यह वर्ष धनु राशि के जातक, जो स्वयं का व्यापार करते हैं, के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। द्वादश के शनि कार्य व्यवसाय संबंधित विदेश यात्रा कराते रहेंगे, परंतु वर्ष के अंतिम दिनों में थोड़ा सतर्क रहकर निवेश करना चाहिए वरना नुकसान हो सकता है। 


 

इस वर्ष की पहली छमाही में थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन वर्ष के अंत तक यह खत्म हो जाएगी। किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले उसके अच्छे और बुरे परिणामों के बारे में विचार कर लें। साल 2016 में फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा वर्ष के अंत में आर्थिक समस्या हो सकती है। निकट संबंधियों या मित्रों से किसी भी प्रकार के लेन-देन में सावधानी रखें, धोखा मिलने की संभावना अधिक है। सरकारी महकमे से संपर्क स्थापित होने से सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
 
कैसी रहेगी सेहत : धनु राशि के जातकों को इस वर्ष अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। पेट की बीमारी होने की भी आशंका है। इस साल धनु राशि के जातकों को अपने आहार का विशेष ख्याल रखना चाहिए। आंखों की सामान्य समस्याएं हो सकती हैं। 
 
कैसी रहेगी पढ़ाई और करियर : यह वर्ष छात्रों के लिए बेहद भाग्यशाली हो सकता है। गूढ़ विज्ञान और मनोविज्ञान के छात्रों के लिए समय अनुकूल है। छात्रों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी वर्ष अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि हो सकती है। अच्छे प्रदर्शन का सकारात्मक प्रभाव होगा और वरिष्ठ सहयोगी अच्छा व्यवहार बनाए रखेंगे। 
 
कैसा रहेगा परिवार का हाल : धनु राशि के जातकों को इस वर्ष गृहस्थ जीवन में तनाव होगा। परिवार के कुछ सदस्यों से विवाद हो सकता है। तनाव की स्थिति में किसी भी तरह की बहस से बचना चाहिए। हालांकि जीवनसाथी और माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अगस्त के बाद घर में उत्पन्न तनाव की स्थिति में सुधार हो सकता है। नवम स्थान के गुरु धार्मिक तीर्थस्थलों का दर्शन कराएंगे।
 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन, अगले पन्ने पर... 
 
 

 


कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन : यह वर्ष प्रेम-संबंधों के लिए सामान्य रहेगा। रिश्ते को मजबूत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अगस्त के बाद समय की कमी के कारण प्रेमी परेशान होंगे। दांपत्य जीवन साधारण रहेगा। 
 
अगले पन्ने पर धनु राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय... 

 

धनु राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय :


 

शनिवार को काली वस्तुओं, काला कपड़ा, काली दाल का दान करें। काला कंबल दान करें। रात्रि में पूजा करते समय सरसों के तेल के दीपक जलाएं। गरीब लोगों की सहायता करें और उनको काली वस्तु दान करें। शनिवार के दिन सरसों के तेल में अपना चेहरा देखें व मंदिर में दान करें। 


लेखक के बारे में
श्री रामानुज
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 सितंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Pola Amavasya 2026: पिठोरी अमावस्या 2026: संकट दूर करने के 5 अचूक उपाय

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर पड़ेगा बड़ा असर, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

शनि-केतु का षडाष्टक योग: 5 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते

07 September Birthday: आपको 07 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!