biodatamaker
✕

मेष राशि का वार्षिक भविष्यफल 2016

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (16:29 IST)
मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष आरंभ आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। धन, व्यापार और कारोबार में  स्थायित्व के लिए मेहनत करनी होगी। सोच-समझकर पैसों का निवेश करें। वर्ष मध्य में कुछ आर्थिक  समस्याएं आ सकती हैं जिनका निराकरण बचत के पैसे से ही हो पाएगा।


 


मेष राशि के जातकों को जून  माह के बाद कुछ सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार और पूंजी में वृद्धि की संभावना भी  है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं, साथ ही कोई नया कारोबार शुरू करने की योजना भी बन सकती है।  शनि ग्रह की दशम पर दृष्टि नौकरी वालों के लिए स्थानांतरण का योग बना रही है, लेकिन यह तबादला  उनके लिए अनुकूल रहेगा। 
 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन, अगले पन्ने पर...
 

 

 
कैसा रहेगा प्रेम और दांपत्य जीवन : वर्ष 2016 मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंधों के लिए बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। मेष राशि के जो लोग किसी प्रेमी या प्रेमिका की तलाश में हैं उनकी तलाश पूरी होगी। प्रेम संबंधों को इस साल सफलता मिलने की संभावना है। प्रेम विवाह करने के भी योग हैं। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख के लिए जरूरी है कि  पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। 
 
कैसी रहेगी सेहत 2016 में जानें अगले पन्ने पर... 
 
 

कैसी रहेगी सेहत : मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य इस वर्ष अच्छा रहेगा। मौसमी बीमारियों के अतिरिक्त किसी बड़ी बीमारी के योग नहीं हैं, परंतु स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना  चाहिए। इस साल बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी पर्वतीय पर्यटन स्थल पर जाना स्वास्थ्यवर्द्धक रहेगा। 
 
कैसा रहेगा परिवार का हाल : मेष राशि के जातकों को इस वर्ष पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपसी समझ और वाणी पर नियंत्रण आपको इससे निजात दिलाने में सहायक  होगा। पिता और भाइयों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता पक्ष की ओर से सकारात्मक सहयोग मिलेगा। वर्षारंभ में आप धार्मिक यात्राएं करेंगे। 
 
कैसी रहेगी पढ़ाई और करियर : इस वर्ष मेष राशि के छात्रों को सफलता मिलने के पूर्ण आसार हैं। इस साल दी गई परीक्षाओं का परिणाम अच्छा होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी यह वर्ष नई ऊंचाइयां  लाएगा। कार्यस्थल पर विनम्रता सफलता की सीढ़ी हो सकती है। कला और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों  को अवश्य लाभ होगा। वर्ष का उत्तरार्द्ध प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है। 
 
अगले पन्ने पर मेष राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय...
 
 

मेष राशि के जातकों के लिए ग्रह शांति के विशेष उपाय :


मेष राशि के जातकों के लिए शनि, हनुमान व भगवती दुर्गा की आराधना करना विशेष लाभकारी रहेगा। शनिवार के दिन हनुमानजी को लड्डू का भोग लगाएं। गरीबों, बेसहारा लोगों की सहायता करें और उन्हें भोजन व वस्त्र प्रदान करें।
 

लेखक के बारे में
श्री रामानुज
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क