Daily Horoscope
✕

मिथुन राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (16:16 IST)
का, की, कु, घ, ड, छ, के, को हा


 
 
नववर्ष के प्रवेश में वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रह शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस वर्ष शनि की स्थिति वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।
 

अगले पेज पर पढ़ें पारिवारिक स्थिति.... 
 

 

2016 और मिथुन राशि की पारिवारिक स्थिति
 
जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे। हालांकि छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं लेकिन इससे घबराएं नहीं, क्योंकि जहां प्यार होता है वहीं नोकझोंक भी होती है। यदि दुर्भाग्यवश आप दोनों के बीच ऐसा कुछ होता भी है तब भी साल का अधिकतम समय आप लोग एकसाथ व्यतीत करेंगे। अपने जीवनसाथी की बातों पर ध्यान दें और गिले-शिकवे वाली बातें करने से परहेज करें। माता के साथ संबंध अनुकूल रहेंगे और अगस्त के बाद उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। 

अगले पेज पर पढ़ें आपका स्वास्थ्य...
 

 


2016 और मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य 
 
स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष औसत ठीक रहने वाला है। खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि शनि की अंतरदशा और महादशा चल रही हो तो इस साल ज्यादा सतर्क रहना होगा। कंधों, जननांगों और लिवर संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। पीठदर्द से भी कुछ हद तक परेशानी हो सकती है। नियमित योग और स्वास्थ्यवर्धक आहार आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अपनी दिनचर्या में इसे शामिल करें और सभी प्रकार के रोगों को करें अलविदा।
 
अगले पेज पर पढ़ें आपकी आर्थिक स्थिति...

 


2016 और मिथुन राशि की आर्थिक स्थिति
 
आर्थिक रूप से यह साल आपके अनुकूल नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आपको कुछ ज्यादा नुकसान होने वाला है। मामूली उतार-चढ़ाव हो सकता है, जैसा कि प्रत्येक इंसान की जिंदगी में होता है। पैसे की आवक लगातार होती रहेगी। दूसरे स्रोत से भी धन का आगमन होगा। इसके अलावा अपने खर्च पर लगाम लगाकर और जरूरत के हिसाब से पैसे खर्च करके भी पैसों की बचत की जा सकती है। आर्थिक मामलों में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें। नकद ही खरीदारी करें।

अगले पेज पर पढ़ें नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा यह वर्ष... 
 

 


वर्ष 2016 मिथुन राशि के नौकरीपेशा के लिए
 
इस वर्ष आप पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा। अत्यधिक काम करने से थकान हो सकती है, लेकिन अगस्त के बाद स्थिति में सुधार हो जाएगा इसलिए ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। इस माह के बाद कार्यस्थल पर आपके काम के प्रति समर्पण और निष्ठा काबिल-ए-तारीफ रहेगी। आपकी बातचीत को सभी लोग पसंद करेंगे। आप जन्म से ही हंसमुख स्वभाव के हैं जिसके कारण लोग आपकी संगत में रहना पसंद करते हैं। भावनाओं में बहकर किसी के ऊपर दोषारोपण करने से परहेज करें। पत्रकारिता के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों के लिए यह साल सफलता के सारे द्वार खोल देगा।
 
 
अगले पेज पर पढ़ें आपका व्यापार-व्यवसाय 
 
 


वर्ष 2016 और मिथुन राशि का व्यापार-व्यवसाय 
 
यह वर्ष आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। व्यापारियों को अपनी उम्मीद से ज्यादा लाभ होने वाला है। विभिन्न स्रोतों से धन का आगमन होगा, लक्ष्मी आपके द्वार पर दस्तक देगी। यदि आप ब्याज पर भी पैसे देते हैं, तो अच्छे लाभ की संभावना है। इसके अतिरिक्त जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं या इससे संबंधित क्षेत्र में उनका पैसा लगा है, उनको भी बेहतर मुनाफा होगा। वकालत करने वाले लोगों के लिए भी यह साल किसी उपहार से कम साबित नहीं होगा।
 

अगले पेज पर पढ़ें आपका रोमांस...
 
 


वर्ष 2016 और मिथुन राशि का रोमांस 
 
आपकी राशि से 5वें भाव का स्वामी शुक्र है, जो आपको रोमांटिक बनाता है। प्यार-मोहब्बत के मामले में आपको महारथ हासिल है। आप द्विस्वभाव होने से किसी एक खास चीज पर लंबे समय तक ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते हैं। हालांकि लंबे समय तक किसी चीज का आनंद लेने के लिए इस व्यवहार को त्यागना ही सर्वोत्तम होगा। यह वर्ष आपको ऐसा किसी प्रकार का मौका नहीं देगा जिससे आपको चिंतित होना पड़े। कुल मिलाकर यह साल आपको ढेरों खुशियां देने वाला है अतः इसका भरपूर आनंद लें।

अगले पेज पर पढ़ें वर्ष 2016 के अचूक उपाय...
 
 

वर्ष 2016 : मिथुन राशि के अचूक उपाय 
 
अपने लक्ष्य पर ध्यान देकर चलें। यदि शनि की महादशा चल रही है, तो हनुमान चालीसा का पाठ करना सबसे उत्तम उपाय हो सकता है। 
 
बृहस्पति की महादशा चलने पर बृहस्पतिवार के दिन गाय को आधा किलो चने खिलाना मददगार साबित होगा। 
 
अच्छे लाभ के लिए पीली वस्तुओं का दान किया जा सकता है। 
 
राहु और केतु की महादशा से बचने के लिए देवी कवच का पाठ करें। 
 
कालभैरव मंदिर जाना और दान-पुण्य करना भी काफी मददगार साबित हो सकता है। अन्य किसी प्रकार की बाधाओं को दूर करने के लिए विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का नियमित रूप से पाठ करें।
 

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ