dharma sangrah
✕

मकर राशि 2016 : कैसे गुजरेंगे वर्ष के 12 माह

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2015 (16:25 IST)
मकर राशिफल 2016
 

 
 
जनवरी- इस माह बेरोजगारों के लिए समय उत्तम है। व्यापार-व्यवसाय में सफल होंगे। नौकरीपेशा उन्नति पाएंगे। पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग भी सहयोग करेंगे। स्त्री पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। नवीन कार्ययोजनाओं में सफल होंगे। 
 
फरवरी- स्त्री पक्ष के कार्य में सहयोग देना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बाहरी मामलों में सावधानी रखना होगी। यात्रा में संभलकर चलें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
मार्च- संतान पक्ष का सहयोग लाभकारी रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सुखद है। कुटुम्ब के व्यक्तियों से वाद-विवाद न करें। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। वाणी में संयम रखना होगा। जीवनसाथी के मामलों में सावधानी रखना होगी। 
 
 


अप्रैल- आप अपने पराक्रम के बल पर अनुकूल वातावरण बनाने में सफल होंगे। छोटे भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य भी साथ देगा। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय उत्तम रहेगा। 
 
मई- जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी रखना होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में सुखद स्थिति पाएंगे। नौकरीपेशा के लिए समय प्रगतिवादी रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम के कार्यों से बचना होगा। 
 
जून- संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के साधनों में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में कार्य बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल है। अधिकारी वर्ग सुखद स्थिति पाएंगे। शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। लाभ के मामलों में थोड़ी बाधा रहेगी।
 
 


जुलाई- बाहरी मामलों में समय उत्तम रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा हो सकती है। मकान व भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। स्त्री पक्ष को सहयोग देना होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
 
अगस्त- आर्थिक मामलों में जोखिम से बचना होगा। स्त्री पक्ष के मामलों में सावधानी रखकर चलें। व्यापार-व्यवसाय में समय मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति सहयोग लेकर चलें। स्वास्थ्य मिला-जुला रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। 
 
सितंबर- व्यापार-व्यवसाय में संभलकर कदम बढ़ाएं। जोखिम के कार्य में धन लगाने से बचें। पारिवारिक मामलों में काफी सावधानी रखना होगा। जरूरत के मुताबिक ही लेन-देन करें। कोई भी निर्णय बड़ों की सलाह से ही करें।
 
 


अक्टूबर- यह माह खुशियों से भरा रहेगा। अनेक कार्य सफल होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय अत्यंत लाभकारी रहेगा। पारिवारिक मामलों में भी आशाजनक स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग पर प्रभाव बना रहेगा। 
 
नवंबर- प्रभाव में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित कार्य बनेंगे। जनता से संबंधित कामों में सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति भी सुखद स्थिति अनुभव करेंगे। स्त्री पक्ष में थोड़ी सावधानी रखें। 
 
दिसंबर- समय का सदुपयोग कर सुखद स्थिति पाएंगे। प्रभाव में यथेष्ट वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बाहरी मामलों में सहयोग मिलेगा व धन का लाभ भी पाएंगे। मातृपक्ष की चिंता दूर होगी।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

28 November Birthday: आपको 28 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 28 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Lal Kitab Kanya Virgo Rashifal 2027: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2027? जानें लाल किताब के 5 उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

विवाह पंचमी 2026: कब है यह पावन पर्व? जानें महत्व, पूजा विधि और भगवान राम-सीता के विवाह की कथा