dharma sangrah
✕

जानिए, मेष राशि का संपूर्ण वार्षिक भविष्यफल

Updated: सोमवार, 5 जनवरी 2015 (15:51 IST)
मेष राशि : वार्षिक भविष्यफल 2015 
 

 

मेष राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इसका कारण है उनकी राशि में शनिदेव का प्रकोप सेहत के लिए हानिकारक योग बना रहे हैं। शनि का ढैय्या बार-बार नई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। चोट आदि का भय भी रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। 
 
इस राशि के जातक को परिवार पूर्णत: सहयोग प्रदान करेगा। परंतु निकट रिश्तेदारों से निराशा मिलेगी। जीवन साथी अनुकूल रहेगा एवं मनोबल बढ़ाने वाला होगा। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है एवं घर में चहल-पहल रहेगी। मित्र व सहयोगियों से धोखा भी मिल सकता है।
 
नौकरी करने वाले जातकों का मन अस्थिर रहेगा। शनि का ढैय्या होने से बार-बार परिवर्तन करने का मन बनेगा, किंतु इससे बचना श्रेष्ठ रहेगा। कार्यस्थल पर विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण के योग भी बनेंगे। उच्च अधिकारी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं।
 
व्यवसाय करने वाले जातकों को इस वर्ष में निवेश आदि के लिए पूर्णत: सावधान रहना होगा एवं वे अपने जीवन साथी को बिना बताए कोई कार्य नहीं करें। यदि व्यापार वृद्धि का विचार हो तो अभी अनुकूल समय नहीं है। अपनी योजनाएं व गुप्त व्यापारिक बातें दूसरों को कदापि न बताएं।  

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 


लेखक के बारे में
आचार्य डॉ. संजय
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

नीच के मंगल का देश-दुनिया और 12 राशियों पर कैसा होगा असर? इन मामलों में रहें सतर्क