Daily Horoscope
✕

मेष लग्न : कैसा होगा 2014

लग्न के अनुसार जानिए नया साल

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:36 IST)

* लग्न से जानिए 2014 कैसा होगा आपके लिए

FILE


मेष लग्न- लग्न में केतु व लग्न का स्वामी मंगल षष्ट भाव में होने से प्रयास करने पर थोड़ी सफलता मिलेगी। शत्रुवर्ग प्रभावहीन होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उत्साह बना रहेगा।

भाग्य का स्वामी भाग्य को सप्तम दृष्टि से देखने से काम में सफलता मिलेगी। बुध के पराक्रम भाव को देखने से भाइयों, मित्रों से सहयोग व लाभजनक स्थिति रहेगी। संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलेगें।

दैनिक व्यवसाय व सप्तम भाव में उच्च का शनि राहुयुक्त होने से जीवनसाथी से लाभ रहेगा। राहु जिसके साथ जैसा होता है, वैसा ही फल देता है। शनि की लग्न पर नीच दृष्टि कुछ चिंताओं का कारण भी बन सकती है।

शनि की चतुर्थ भाव पर दशम दृष्टि मातृ चिन्ता से मुक्त रखेगी। पंचम भाव का स्वामी नवम भाग्य भाव में मित्र का होने से विद्यार्थी वर्ग सुखद स्थिति पाएंगे।

संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। गुरु 20 जून से उच्च का होकर चतुर्थ भाव से भ्रमण करेगा यह सुखद संकेत है। घर परिवार में शुभ कार्य भी होंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं बृहस्पति, जानें किसे मिलेगा छप्परफाड़ धन और किसे रहना होगा सावधान

31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में महागोचर: 'युग परिवर्तन' के साथ इन 5 राशियों के शुरू होंगे सबसे अच्छे दिन!

26 October Birthday: आपको 26 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (26 अक्‍टूबर, 2026)