sundarkand
✕

2014 : राशि के अनुसार अपनाएं यह उपाय

2014 में राशि के अनुसार क्या करें कि सब शुभ हो

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (19:02 IST)
मेष-

शनि के लिए छाया दान करें। केतु के लिए काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं। गणेश आराधना ठीक रहे। अमावस्या को पितरों के निमित्त भोजन कराएं।



FILE


वृषभ-

हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करें। सूर्य को अर्घ्य दें। वृद्धों की सेवा करें व आशीर्वाद लें। शिव मंदिर में दूध-मिश्रित जल चढ़ाएं।


FILE


मिथुन-

शिवजी का अभिषेक करें। 'ॐ नमो शिवाय' का जप नित्य करें। पक्षियों को दाना दें। गरीबों-अपंगों को भोजन दें। शनिवार को हनुमान मंदिर में दीपक लगाकर भोग चढ़ाएं।



FILE


कर्क-

संतों-वृद्धों-गुरु की सेवा करें। कुत्ते-कौए को भोजन दें। पितरों के निमित्त दान दें। हनुमानजी का कोई भी मंत्र-स्तोत्र का यथाशक्ति जाप करें। माता-पिता का अपमान न करें।


FILE



सिंह-

देवी लक्ष्मी-दुर्गा का पूजन-अर्चन करें। कुमारी पूजन-भोजन करवाएं, कृपा मिलेगी। कुत्तों को रोटी खिलाएं। सूर्य को अर्घ्य दें। हनुमानजी की सेवा करें।



FILE


कन्या-

अपने कुल देवता या इष्ट देवता की आराधना करें। क्लेशों में शांति होगी। गाय को रोटी दें। दुर्गार्चन शुभ रहे। किसी का भी अपमान न करें। कोयले पानी में बहाएं।


FILE


तुला-

हनुमान बाहुक, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण में से कोई एक के 11 पाठ रोज करें। बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। गाय-कुत्ते को रोटी दें। माता-पिता को प्रणाम कर घर से निकलें। किसी का अपमान न करें।


FILE


वृश्चिक-

हनुमानजी की आराधना शुभ रहे। शनि दर्शन करें। लहसुन, तेल, लोहे का दान करें। शिवजी को जल चढ़ाएं। ‍वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त करें। चींटियों को चुग्गा दें।


FILE


धनु-

गुरु, संत, वृद्धों की सेवा करें। 'श्रीकृष्ण शरणं मम्' का जप करें। 'ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' का जप करें। वस्त्र-भोजन दान दें।



FILE


मकर-

दुर्गार्चन शुभ रहे। गुरु की सेवा करें।

' ॐ परम तत्वाय नारायणाय गुरुभ्यो नम:' जपें। कन्या बटुक भोजन करवाएं। इष्ट आराधना करें।


FILE


कुंभ-

ध्यानयोग-राजयोग करें। श्रीमद ् भगवत गीता का पाठ नित्य करें व मनन करें। काली-तारा उपासना शुभ रहे। महिलाओं का सम्मान करें।


FILE



मीन-

पीपल, बड़, आंवला इत्यादि के वृक्ष लगाकर सेवा करें। नित्य पीपल-बड़ में जल दीपक लगाएं तथा परिक्रमा करें।

नोट : सभी राशियों के लिए बालक, वृद्ध, स्त्री, वनस्पति, नदी, जल का सम्मान करें। अत्यधिक भाषण क्लेशकारक हो सकता है। व्यसनों से दूरी प्रगति प्रशस्त करती है। स्वाध्याय व इष्ट आराधना संकट में सहायता करती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

06 October Birthday: आपको 06 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (06 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव