dharma sangrah
✕

वर्ष 2012 और राहुल गांधी के सितारे

राहुल गांधी : कैसा होगा नया साल

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (23:52 IST)
ND

वर्ष 2012 राहुल गांधी के लिए सावधानीपूर्वक रहने का है। वर्ष में मुख्य ग्रह शनि तुला में चल रहा है। गुरु मेष में है, राहु वृश्चिक में, केतु वृषभ में तथा सर्वाधिक समय तक रहने वाला मंगल इस वर्ष सिंह में रहेगा।

राहुल गांधी पत्रिका के अनुसार शनि का गोचरीय भ्रमण षष्ट भाव से होगा जो शत्रुओं पर प्रभावशाली तो रहेगा, लेकिन जन्म के समय शनि नीच का होकर द्वादश भाव में है। वर्तमान में शनि की नीच दृष्टि छठे भाव से द्वादश पर पड़ने से शनि का निम्न असर द्वादश पर दोगुना हो रहा है यानी राहुल को बाहरी ताकतों से नुकसान रहेगा।

राहुल की पत्रिका में शनि नीच का होकर भाग्येश व दशमेश है। यह योग राजनीति के क्षेत्र में प्रभावहीन बना रहा है। आने वाले समय में चार राज्यों में चुनाव है। राहुल के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का है। इन चुनाव के परिणामों से कांग्रेस का राजनीतिक भविष्य भी स्पष्ट हो जाएगा।

PTI
कुंडली में गुरु का मेष राशि में भ्रमण 17 मई तक रहेगा। जो मददगार साबित हो सकता है, लेकिन गुरु जन्म के समय वक्री होकर षष्ट भाव में शत्रु शुक्र की राशि में होने से विशेष लाभकारी नहीं रहेगा। सप्तम भाव व बाहरी भाव द्वादश का स्वामी मंगल शनि की तृतीय दृष्टि में होने से आगामी वर्ष में काफी उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है।

25 जनवरी से मातृ भाव चतुर्थ में मंगल वक्री होकर 22 जून तक वहीं रहेगा। यह स्थिति माता के लिए कष्टकारी साबित हो सकती है। राहुल के लिए भी मंगल जनता के बीच नुकसानप्रद रह सकता है।

सप्तम भाव का राहु निकटतम व्यक्तियों से सावधान रहने की ओर इशारा कर रहा है। अभी चंद्र में गुरु का अंतर(19-1-2012 तक) भी विशेष लाभकारी नहीं है। इसके बाद चंद्र में शनि का अंतर बाहरी मामलों में सावधानी रखने का रहेगा। विशेष तौर पर फरवरी से मार्च तक ज्यादा सावधानी बरतना होगी। सुरक्षा का घेरा तोड़ कर नहीं जाना चाहिए। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखना होगी।

लेखक के बारे में
पं. अशोक पँवार 'मयंक'
Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

2027 में महाभूकंप की आशंका? 5 ग्रहणों के बीच सत्ता परिवर्तन के बड़े योग, जानें क्या होगा असर

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा