फिट होने के बावजूद भी श्रीलंका के खिलाफ अंतिम ग्यारह से बाहर रह सकते हैं आवेश खान
इंदौर के आवेश खान को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में नहीं खिलाया गया था। उनको फीवर था और इस कारण भारत 3 तेज गेंदबाज और 2 स्पिन गेंदबाज के साथ में रविवार को हुआ मुकाबला खेला था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आवेश खान अब फिट हो गए हैं। हालांकि उनके फिट होने के बाद भी लंका के खिलाफ उनका खेलना तय नहीं है।इसका कारण है उनका फॉर्म।
पिछले से पिछले रविवार को पाक के खिलाफ खेले गए मैच में आवेश खान इतने बेअसर थे कि कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे 4 ओवर की जगह 2 ओवर ही करवाए। उन्होंने 19 रन दिए और फकर जमान का विकेट लिया।
इसके बाद हॉंंगकॉंग के मैच में तो उनकी जमकर पिटाई हुई। 4 ओवर में उऩ्होंने 53 रन लुटाए और सिर्फ 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
वैसे ही भारतीय टीम सिर्फ 3 तेज गेंदबाजों के साथ गई है। टीम में हार्दिक पांड्या भी है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने सुपर 4 के मैच में 4 ओवरों में 44 रन लुटा दिए थे।
आज अगर आवेश खान को फिट होने के बावजूद मौका मिलता है तो उनको अपने आप को भाग्यशाली समझना चाहिए।
पिछले से पिछले रविवार को पाक के खिलाफ खेले गए मैच में आवेश खान इतने बेअसर थे कि कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे 4 ओवर की जगह 2 ओवर ही करवाए। उन्होंने 19 रन दिए और फकर जमान का विकेट लिया।
इसके बाद हॉंंगकॉंग के मैच में तो उनकी जमकर पिटाई हुई। 4 ओवर में उऩ्होंने 53 रन लुटाए और सिर्फ 1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
आज अगर आवेश खान को फिट होने के बावजूद मौका मिलता है तो उनको अपने आप को भाग्यशाली समझना चाहिए।
खासकर अंतिम ओवरों में गेंदबाजी कर उन्होंने खासी मार खाई है। अब तक अपने टी-20 करियर में वह अंतिम ओवरों में 38 गेंदो में 114 रन दे चुके हैं। इसमें से 2 गेंदो में 12 रन उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दिए थे। ऐसे में उनके सिर पर फिट होने के बावजूद और तेज गेंदबाजों की कमी होने के बावजूद चयन अधर में है।Avesh Khan in the death overs for India
— Rohit Sankar (@imRohit_SN) August 31, 2022
1-0-14-0
1-0-19-0
1-0-11-0
1-0-20-0
0.2-0-12-0
1-0-17-0
1-0-21-0
That's a total of 114 runs in 38 balls in the death in his T20I career.#INDvHK #AsiaCup

