• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 19 मार्च 2011 (16:46 IST)

श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच में थे 23000 दर्शक

वानखेड़े स्टेडियम श्रीलंका न्यूजीलैंड मैच विश्वकप वर्ल्ड कप 2011
भारत भले ही वानखेड़े स्टेडियम में कोई लीग मैच नहीं खेल रहा हो लेकिन इसके बावजूद मुंबई के लोग यहाँ श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच विश्वकप ग्रुप ए मैच देखने के लिए भारी संख्या में जुटे।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कल हुए इस मैच के लिए स्टेडियम में 23 हजार से अधिक दर्शक मौजूद थे जबकि इसकी क्षमता 31000 लोगों की है।

दर्शकों ने इस दौरान दोनों टीमों के बल्लेबाजों का जमकर उत्साह बढ़ाया लेकिन सबसे अधिक तालियाँ श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने बटोरी जो इंडियन प्रीमियर लीग में स्थानीय मुंबई इंडियन्स का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मलिंगा ने जब ैकब ओरम की गेंद पर लाँग ऑन के ऊपर से छक्का जड़ा तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज उठा।

मुंबई क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव लालचंद राजपूत ने कहा, ‘हम इससे हैरान नहीं हैं। हम खुश हैं कि मुंबई के लोग अच्छे क्रिकेट का समर्थन करते हैं।’ (भाषा)