• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. विश्वकप 2011
Written By भाषा

डेनियल विटोरी के घुटने में चोट

न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप ग्रुप ए मैच में कैच लेने के प्रयास में अपने दाएँ घुटने में चोट लगा बैठे।

किवी कप्तान बाएँ हाथ का स्पिनर कामरान अकमल के शाट को कैच में तब्दील करने के प्रयास में मिड ऑन पर गिर पड़े। वह इसके बाद दो गेंदों तक मैदान पर रहे लेकिन तकलीफ ज्यादा होने पर वह मैदान छोड़कर चले गए।

चोट के कारण विटोरी ने एक भी ओवर नहीं फेंका। (भाषा)