बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव-2012
  4. »
  5. उत्तराखंड
Written By Naidunia

अटकल: सट्टेबाजों ने उत्तराखंड में माना भाजपा का पलड़ा भारी

उत्तराखंड
उत्तराखंड चुनावों को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई हैं। वहीं इन चुनावों को लेकर सट्टेबाजी का बाजार भी पूरी तरह से गर्म है।

सट्टेबाजों के हिसाब से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर से सत्तासीन होने जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूड़ी के सिर पर ताज सजने पर सबसे ज्यादा भाव चल रहा है। सट्टाबाजार के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। इसलिए यहां भाजपा पर 20 पैसे का रेट चल रहा है। वहीं मुख्य विरोधी दल कांग्रेस पर 4 रुपए लगाए जा रहे हैं। अगर भाजपा की सरकार आती है तो भुवनचंद्र खंडूरी के मुख्यमंत्री बनने पर 10 पैसे का रेट है।