1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार

बिग बॉस में देसी बॉयज

बिग बॉस
अपनी आगामी फिल्म ‘देसी बॉयज’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में दिखाई देंगे। दोनों कलाकर शनिवार को शो की ‘आपका फरमान’ कड़ी में इसके प्रस्तोताओं सलमान खान और संजय दत्त के साथ नजर आएंगे।

इससे पूर्व अभिनेता रणवीर कपूर और गायक मोहित चौहान अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ के प्रमोशन के लिए बिग बॉस शो में आए थे। रणवीर ने तो ‘बिग बॉस’ के घर में भी प्रवेश किया था और प्रतियोगियों से बात की थी।

रोहित धवन द्वारा निर्देशित ‘देसी बॉयज’ में दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 नवम्बर को रिलीज होगी।(भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें