• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

पहला भारतीय फुटबॉलर डोपिंग का दोषी

भारतीय फुटबॉलर डोपिंग का दोषी निशांत मेहरा
मुंबई एफसी के निशांत मेहरा डोपिंग के आरोप में प्रतिबंध झेलने वाले पहले भारतीय फुटबॉलर बन गए। उन्हें नाडा की पेनल ने प्रतिबंधित दवा के सेवन का दोषी पाया।

मेहरा को टेट्राहाइड्रोकेनाबिनोल के सेवन का दोषी पाया गया। उनका टेस्ट जनवरी में पुणे में आई लीग मैच के दौरान किया गया था।

एआईएफएफ ने कल यहां एक बयान में कहा, ‘राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी ने मुंबई एफसी के मिडफील्डर निशांत मेहरा पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। उसे पहले चार फरवरी 2011 को पाजीटिव पाया गया था। एआईएफएफ ने 10 फरवरी 2011 से उस पर अस्थायी निलंबन लगा दिया था।’ (भाषा)