• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई (वार्ता) , मंगलवार, 1 सितम्बर 2009 (22:42 IST)

आदित्य ने बनाया तैराकी का विश्व रिकॉर्ड

आदित्य ने बनाया तैराकी का विश्व रिकॉर्ड -
पुणे के रहने वाले किशोर तैराक आदित्य राउत पाँच महाद्वीपों में फैले नौ समुद्री चैनलों को पार करने वाले दुनिया के पहले तैराक बन गए हैं।

16 वर्षीय आदित्य ने बताया कि गत एक महीने में तीन समुद्री चैनल पार करने के बाद उन्होंने यह अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है। इस एक महीने के दौरान उन्होंने स्विस चैनल जिब्राल्टर स्ट्रेट चैनल और ब्रिटिश चैनल पार किए।

बचपन से ही पानी में अठखेलियाँ करने वाले आदित्य ने मात्र नौ साल की उम्र में गेटवे ऑफ इंडिया से धरमतार की 70 किलोमीटर की दूरी समुद्री रास्ते से तय कर पहली बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा था। इसके बाद उन्होंने तीन और विश्व रिकॉर्ड भी बनाए।

आदित्य के कोच विनय कमराठे और पिता संतोष राउत को भविष्य में भी इस होनहार तैराक से ऐसे ही प्रदर्शनों की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आदित्य को प्रायोजको का साथ मिलने पर वह खुले समुद्र में तैराकी के कई और मुकाम हासिल कर सकता है।