• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

गुवाहाटी विस्फोट, मुख्य आरोपी का स्केच जारी

गुवाहाटी विस्फोट
असम पुलिस ने गुरुवार को यहाँ हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों के मुख्य आरोपी कहे जा रहे उल्फा उग्रवादी का रेखाचित्र (स्केच) जारी किया।

पुलिस प्रवक्ता जयश्री खेरसा ने बताया कि यह रेखाचित्र उल्फा की 709 बटालियन के 20 वर्षीय प्रांजल डेका उर्फ बीजू सरनिया उर्फ भंबल का है, जो इस मामले में मुख्य आरोपी है।

उन्होंने कहा कि डेका ही वह व्यक्ति है, जिसने दो अन्य साथियों की मदद से इन विस्फोटों को अंजाम दिया। डेका असम के बक्सा जिले के दुआरकुची गाँव का निवासी है। पुलिस ने डेका और उसके दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है।