• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा

दो महिलाएँ हुई छेड़छाड़ का शिकार

नववर्ष मुंबई छेड़छाड़
नववर्ष पर मुंबई में एक पंचतारा होटल के बाहर कुछ लोगों के एक समूह ने दो महिलाओं को अपनी छेड़छाड़ का शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन एक स्थानीय अंग्रेजी दैनिक ने इस घटना के संबंध में कई फोटोग्राफ प्रकाशित किए हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अर्चना त्यागी के अनुसार हमारे पास ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। होटल के बाहर हमने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे, यहाँ राज्य रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया था और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।

यह घटना मंगलवार को तड़के करीब पौने दो बजे हुई। उस समय ये महिलाएँ अपने कुछ पुरुष मित्रों के साथ उपनगर स्थित होटल से जुहू बीच की ओर जा रही थीं।

बताया जाता है कि करीब 70-80 लोगों की भीड़ ने महिलाओं के कपड़े फाड़ डाले और उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान उनके पुरुष मित्रों को कुछ लोगों ने काबू कर लिया और वे असहाय यह सब देखते रहे।