• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
Written By भाषा
Last Modified: मोगा , मंगलवार, 30 जुलाई 2013 (14:48 IST)

घर में घुसकर किया महिला का रेप

बलात्कार
FILE
मोगा। पंजाब के मोगा जिले के झांडियाना पश्चिम गांव में एक विवाहित महिला के अपने ही घर में बलात्कार का शिकार होने की घटना सामने आई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गोरा सिंह सोमवार को दोपहर में पीड़िता को अकेला पाकर उसके घर के घुसा और उसका बलात्कार किया।

भारतीय दंड संहिता की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की कल शाम मोगा सिविल अस्पताल में चिकित्सीय जांच कराई गई जिसमें उसका बलात्कार होने की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने बताया कि गोरा सिंह अपराध करने के बाद फरार हो गया। उसे पकड़ने के लिए उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। (भाषा)