शाहरुख ने प्रशंसक मायूस हुए
- सुनंदा राव
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के दीवाने अमेरिका या फिर ब्रिटेन में हैं, यह कोई नई बात नहीं है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनकी लोकप्रियता यूरोप के कई अन्य देशों में बढ़ती ही जा रही है।
जर्मनी में पिछले बर्लिनाले फिल्म महोत्सव में जब शाहरुख खान राजधानी बर्लिन पहुँचे तो प्रेसवालों ने उनकी तुलना पोप तक से कर डाली और कहा कि शाहरुख खान पोप से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं लेकिन जब बर्लिन, म्यूनिख और फ्रैंकफर्ट में शाहरुख खान का टेंपटेशंस रीलोडिड 2008 शो अंतिम मिनटों में रद्द कर दिया गया तो हजारों-लाखों प्रशंसक बहुत मायूस हुए।
शो की टिकटें 50 से लेकर 500 यूरो तक थीं और अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों को उनका पैसा वापस नहीं मिल पाया है। जर्मनी में इस शो का आयोजन करने वाली कंपनी और शाहरुख खान की रेड चिली कंपनी, दोनों ही एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। सेंस एशियन मीडिया कंपनी के अनुसार शो कैंसल करके शाहरुख खान ने अपने 10,000 प्रशंसकों की बेइज्जती की है।
दूसरी तरफ रेड चिली कंपनी का कहना है कि जर्मनी में शो आयोजन करने वाली कंपनी ने कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक सभी शर्तें पूरी नहीं कीं जिसकी वजह से आखिरी दिनों में शो रद्द करना पड़ा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जर्मनी में बॉलीवुड सितारों के लाइव शो रद्द किए गए हैं। अगस्त में बच्चन परिवार का अनफॉरगेटेबल शो वहाँ रद्द किया गया। इससे पहले 2004 में भी शाहरुख खान का हैंबर्ग में शो रद्द किया गया।