गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 21 मार्च 2011 (12:16 IST)

दिल्ली में 13000 से अधिक भगोड़े अपराधी

दिल्ली में 13000 से अधिक भगोड़े अपराधी -
देश की राजधानी दिल्ली में 13000 से अधिक भगोड़े अपराधी हैं जिनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज हैं।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 13621 अपराधी अभी तक लापता हैं। हालाँकि 15 मार्च तक 711 को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस साल विशेष सफलता प्राप्त की है। 36 वर्ष से फरार एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसने अपने एक सहकर्मी की हत्या कर दी थी। इसके अलावा हत्या के मामले में एक ‘मृत व्यक्ति’ को 20 साल के बाद गिरफ्तार किया गया है। एक वर्ष जेल की सजा सुनाए गए दुबई फरार हो गए एक व्यक्ति को 10 साल के बाद गिरफ्तार किया है।

एक पखवाड़ा पहले, दिल्ली पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 174 (ए) के तहत कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था। (भाषा)