गुरुवार, 10 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: बंगलोर (वार्ता) , सोमवार, 4 जून 2007 (12:18 IST)

सचिन तेंडुलकर अब कॉमिक्स में

तेंडुलकर कॉमिक्स चरित्र शक्ल
अब तक अपने खेल से सबको रोमांचित करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर शीघ्र ही कॉमिक्स के चरित्र की शक्ल में लोगों के सामने आ रहें हैं।

वर्जिन कामिक्स के एक समझौते के अनुसार 'मास्टर ब्लास्टर' के नाम से आने वाले इस कामिक्स में तेंडुलकर को अनेक अभियानों और एक्शन के रूप में चित्रित किया जाएगा। कामिक्स का पहला अंक जुलाई में आएगा।

वर्जिन कामिक्स को भारत और दक्षिण के अन्य हिस्सों दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम पूर्व एशिया के देशों में वितरण करने वाली कंपनी गोथम इंटरटेंनमेंट ग्रुप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष समरजीत चौधरी ने कहा कि मास्टर ब्लास्टर ब्रांड तेंडुलकर और वर्जिन कामिक्स दोनों की संयुक्त संपत्ति होगी।

मास्टर ब्लास्टर कामिक्स भारत पर केन्द्रित होगा और भारतीय कहानियों पर आधारित होगा।