• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

मुंबई में खेलने से कोई परेशानी नहीं: मैथ्यूज

विश्वकप 2011
कप्तान कुमार संगकारा भले ही विश्वकप का आखिरी लीग मैच भारत में खेलने से खुश नहीं हों, लेकिन एंजेलो मैथ्यूज को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि न्यूजीलैंड के खिलाफ यह मैच श्रीलंकाई सरजमीं पर नहीं खेला जा रहा।

इस हरफनमौला ने कहा इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यहाँ के हालात भी श्रीलंका जैसे हैं और विकेट धीमा है। हमने भारत में कई बार खेला भी है। इससे पहले संगकारा ने श्रीलंका का आखिरी लीग मैच मुंबई में होने पर ऐतराज जताया था जबकि श्रीलंका खुद सह मेजबान है।

उन्होंने कहा था हमें यह जानकर हैरानी हुई थी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने हमें मुंबई जाना पड़ेगा। मुझे लगा था कि हम घरेलू सरजमीं पर खेलेंगे। मैथ्यूज ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच अच्छी चुनौती होगा। (भाषा)