Last Modified: दुबई ,
सोमवार, 7 मार्च 2011 (15:03 IST)
साढ़े आठ लाख में बिका इमरान का बल्ला
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमरान खान का हस्ताक्षर युक्त बल्ला रविवार को यहाँ 8.5 लाख रुपए में नीलाम हुआ। यह नीलामी पाकिस्तान में आई बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए आयोजित की गई थी। पाकिस्तान में पिछले साल भयंकर बाढ़ आई जिसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए थे।
संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आयोजित इस समारोह में कुल मिलाकर करीब दस लाख डॉलर की आमदनी हुई। (भाषा)