शुक्रवार, 4 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , गुरुवार, 16 फ़रवरी 2012 (13:55 IST)

सेवा निर्यात घटा, आयात बढ़ा

सेवा निर्यात
देश का सेवा निर्यात पिछले महीने के मुकाबले दिसंबर में 0.8 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 11.18 अरब डॉलर रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार सेवाओं के निर्यात से देश को नवंबर में 11.28 अरब डॉलर की कुल प्राप्ति हुई। हालांकि देश में सेवा आयात दिसंबर के दौरान 3.4 प्रतिशत बढ़कर 7.65 अरब डॉलर रहा। नवंबर में यह 7.40 अरब डॉलर था।

कुल मिलाकर सेवा क्षेत्र का भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में करीब 55 प्रतिशत का योगदान है। (भाषा)