न्यूटन का नियम कहता है हर चीज अपनी जगह से हटने से इंकार करती है क्रिया की प्रतिक्रिया के बाद ही वह हटना स्वीकार करती है गुरुत्वाकर्षण के कारण ही धरती की चीजें और आदमी अपने-अपने हिसाब से भारी है हम सचमुच न्यूटन के आभारी हैं। अँगरेजी के अक्षर 'जी' के कारण ही धरती पर इंसान की कद्र है हर नाम के पीछे 'जी' लगाया जाता है वरना अंतरिक्ष में जहाँ 'जी' का मान शून्य है, इंसान को उँगली पर उठाया जाता है। धरती पर इतराने वाले इस प्राणी को वहाँ गुब्बारे-सा नचाया जाता है। आदमी जब प्लेटफार्म पर चलती ट्रेन से नीचे कूद जाता है या फिर कार में बैठा व्यक्ति अचानक ब्रेक लगने पर आगे की ओर झुक जाता है तब भी गति का नियम ही अपना प्रभाव दिखा जाता है। अरे मनुष्य तो गुरुत्वाकर्षण से ही महान है धन दौलत तो उसकी झूठी शान है। - मनोज पांचाल, इंदौर