- लाइफ स्टाइल
» - नन्ही दुनिया
» - हँसगुल्ले
माँ का प्यार
एक लड़का रात में देर से घर लौटा।माँ ने पूछा : कहाँ गया था।लड़का : मैं एक फिल्म देखने गया था। 'माँ का प्यार'।माँ : जा! डैडी के कमरे में जाकर एक और फिल्म देख 'बाप की मार' !जो आज्ञा !बेटे को हाथों के बल घर में घुसते देखकर बच्चूजी जोर से दहाड़े- 'बेवकूफ! यह क्या कर रहा है?'बेटे ने मासूमियत से कहा-आपकी इच्छा का पालन कर रहा हूँ, डैडी। आपने कहा था न, अगर तू फेल हो गया, तो घर में कदम नहीं रखने दूँगा।'हीरो !लाली- मेरा भाई दिन में कम से कम दस बार कपड़े बदलता है।टोनी- अच्छा! क्या उम्र होगी उसकी?लाली- 'अभी तो कुल छह महीने का है।'शादीछोटा बच्चा : माँ, मैं जब बड़ा हो जाऊँगा, तो पड़ोस वाली गुड्डी से शादी कर लूँगा।माँ : क्यों बेटे,बच्चा : और क्या किया जा सकता है...सड़क पार करने से तो आप मुझे मना करती हैं ना!