• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: ब्लानटायर , शनिवार, 7 अप्रैल 2012 (08:24 IST)

राष्ट्रपति की मौत, मलावी में राजनीतिक संकट

मलावी
मलावी के राष्ट्रपति बिंगू वा मुथारिका की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। राजनीतिक और अस्पताल के सूत्रों ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। राष्ट्रपति के निधन के बाद उनकी पार्टी और देश की उप राष्ट्रपति के बीच राजनीतिक तनाव गहराने की आशंका है।

अमेरिका ने राष्ट्रपति के निधन पर शोक व्यक्त किया और सत्ता के हस्तांतरण में देरी की आशंका जताई है।

सरकारी मीडिया मुथारिका के दक्षिण अफ्रीका में उपचार कराने की बात कह रहा था, लेकिन विदेशी रेडियो, निजी स्थानीय मीडिया और सोशल नेटवर्क के जरिए यह बात फैल ई। राजधानी लिलोंगवे में अस्पताल के एक सूत्र बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले लाया गया जहां दो घंटे बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। आधिकारिक घोषणा बाद में की जाएगी।

राजनीतिक संकट गहराने की आशंका के कारण सरकार मुथारिका के निधन पर कुछ भी नहीं कह रही है। मलावी के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति की मृत्यु पर उप राष्ट्रपति उनकी जगह लेते हैं। इस समय जोयसे बांदा देश की उप राष्ट्रपति हैं।

लेकिन उनका देश के शीर्ष पद पर आने से राजनीतिक तनाव उत्पन्न हो सकता है क्योंकि मुथारिका ने उन्हें 2010 में सत्तारूढ़ पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। (भाषा)