• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
  6. ऑस्ट्रेलिया में सेक्स पर भारी खाना
Written By भाषा
Last Modified: मेलबोर्न (भाषा) , बुधवार, 24 जून 2009 (21:28 IST)

ऑस्ट्रेलिया में सेक्स पर भारी खाना

सेक्स
ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों को अगर सेक्स और भोजन में से चुनना होता है तो वे जायके को ही चुनते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुषों को सेक्स से ज्यादा भोजन में रुचि है।

आइस्क्रीम बनाने वाली कंपनी मैगनम आइस्क्रीम ने देशभर में करीब 10 हजार लोगों का सर्वेक्षण किया। उन से कहा गया कि आप अपने रोजाना के अनुभवों को क्रम से बताएँ कि किस में उन्हें सबसे ज्यादा मजा आता है और किसमें कम।

जायके का लुत्फ देने वाली चीजों को पुरुषों की सूची में सबसे ऊपर मुकाम मिला। सेक्स इस सूची पर चौथे मुकाम पर था।

अध्ययनकर्ताओं ने ये नतीजे प्लेजर क्योशेंट टेस्ट से हासिल किए। इसमें एक पैमाना बनाया गया, जो यह मापता है कि कुछ खास चीजों से कोई व्यक्ति कितनी तीव्रता और बारंबरता के साथ मस्ती पाता है।

इसमें पाया गया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष खाने से ज्यादा लुत्फ पाते हैं। उन्हें आम तौर पर जिंदगी से भी ज्यादा लुत्फ हासिल होता है।

हेराल्ड सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन निष्कर्षों ने थेरेपिस्ट डेविड हैन्ज को अचंभित कर दिया है। हैन्ज ने कहा महिलाएँ समग्र रूप से ज्यादा मूल्यों से जुड़ी होती हैं, जबकि पुरुष तर्क से जुड़े होते हैं। आखिर क्यों यह किसी को आम तौर पर भोजन से या जिंदगी से ज्यादा लुत्फ हासिल होगा, मैं कल्पना नहीं कर सकता।