• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. वेबदुनिया सिटी
  4. »
  5. इंदौर
Written By Naidunia

रीगल लीज के दस्तावेज सौंपे

इंदौर समाचार
नगर निगम द्वारा रीगल टॉकीज के लीज से संबंधित दस्तावेज भोपाल में नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को मंगलवार को सौंपे गए। प्रमुख सचिव के किसी अन्य कार्य में व्यस्त होने के कारण इस प्रकरण पर कोई विशेष चर्चा नहीं हो पाई।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा कुछ वर्ष पूर्व रीगल टॉकीज की लीज निरस्त कर कब्जा लेने के प्रयास किए गए थे। इस मामले में दोषी 3 अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट में चला गया था। मंगलवार को नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव ने निगम से इस प्रकरण से संबंधित दस्तावेज मँगवाए थे। उनकी अनुपस्थिति में निगम के अधिकारी ने दस्तावेज अन्य अधिकारियों को सौंप दिए। बताया जाता है कि जल्द ही प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में इस मामले में बैठक होगी।-नप्र