क्या युवा जानते हैं स्वतंत्रता के मायने
स्वतंत्रता दिवस पर हर कहीं जश्न और जय हिन्द के नारे होंगे। हो भी क्यों न...। यह आजादी आखिर हर देशवासी के लिए बेहद अजीज है। शहर के युवा भी आजादी के मायने समझ रहे हैं व भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने का माद्दा रखते हैं। हमने बात की कुछ युवाओं से और जाना आजाद भारत में मिली स्वतंत्रता का वे कैसे उपभोग कर रहे हैं व देश के लिए कैसे योगदान दे रहे हैं। इन युवाओं का कहना है कि हम भी हैं जोश में और हमारे सामने गलत बात करने वालों को अपने होश संभालने होंगे।
सपने को साकार करने की कोशिश
अनुराग गर्ग कहते हैं कि आजादी के साथ गांधीजी ने एक अखंड भारत का सपना देखा था। हम युवा इस सपने को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं। बस, हमारा तरीका अलग है। बेहतर नौकरियां पाकर, बेहतर पैकेज पाकर, विदेशों में अपना लोहा मनवाकर, देश के आर्थिक विकास में सहयोग देकर प्रत्यक्ष न सही लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से हम देश की नींव को मजबूत करने में लगे हैं।
एकजुटता से आएगी बदलाव की बयार