• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

यूँ सजाएँ अपना घर

यूँ सजाएँ अपना घर -
ND
ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिनसे आप अपने घर को सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं लेकिन जो लोग किराए के घर में रहते हैं उनके लिए घर को सजाना बड़े मुश्किल का काम होता है पर थोड़ी सी समझ से उस घर को भी सजाया जा सकता है।

कंदील :
आपका कमरा कितना ही छोटा या फिर पुराना हो गया हो लेकिन रंग-बिरंगे कंदील हर कमरे को अलग लुक देते हैं। आप इन्हें घर में आसानी से धो भी सकते हैं। लैंप की जगह या फिर झूमर के रूप में किसी भी तरह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

जूट के बने लैंप शेड्स :
अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो तो बैंबू या जूट से बने लैंप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। छोटे से लेकर बड़े हर आकार में यह लैंप शेड बाजार में मौजूद है। आप अपने कमरे के अनुसार इनका चयन कर सकते हैं। इनकी कीमत 200 रुपए से शुरू है।

कागज से बने आकर्षक सामान :
आप चाहें तो घर में या फिर बाजार से कागज की मदद से बनाए गए सामान भी खरीद सकते हैं। इनमें घड़ी से लेकर फोटो फ्रेम, वॉल हैंगिग, मेजपोश सब शामिल होता है। इनकी खासियत है कि यह बहुत ही सस्ते होते हैं यानी खराब हो जाने पर परेशानी नहीं होती।