किचन गार्डन में लगाएँ ये पौधे - 2
अदरक- अगस्त-सितंबर में इसकी बुवाई होती है। यह अपनी जड़ों में लगता है। पुरानी अदरक की गाँठों की थोड़े-थोड़े अंतराल पर बुआई कर दें। इस पर पानी देते रहें। कुछ दिनों बाद आपकी क्यारी में हरे रंग की पत्तियाँ निकल आएँगी। अजवाइन- इस पौधे को बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है। अजवाइन को क्यारियों में डाल दें, इसे उगाने के लिए बस इतना ही काफी है।सौंफ- मसालों की रौनक सौंफ है। बस चौड़े गमलों में सौंफ छिड़क दीजिए। इसकी बिलकुल बारीक लहराती हरी-भरी खुशबूदार पत्तियाँ ऊपर से कच्ची सौंफ के सुंदर गुच्छे आ जाएँगे।