• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

‘दी डिक्टेटर’ में नजर आ सकती हैं अन्ना फैरिस

अन्ना फैरिस
हॉलीवुड अभिनेत्री अन्ना फैरिस को निर्देशक लैरी चार्ल्स निर्देशित फिल्म ‘दी डिक्टेटर’ में शामिल करने की बात चल रही है। इस फिल्म में साचा बैरोन कोहेन मुख्य भूमिका में हैं और फैरिस उनके समकक्ष महिला की मुख्य भूमिका में नजर आएँगी।

फिल्म की कहानी एक ऐसे तानाशाह पर आधारित है जो अपने देश में लोकतंत्र को रोकने के लिए अपनी जान भी खतरे में डाल देता है। इस फिल्म में बेन किंग्सले और जैसन मानजोकास भी काम कर रहे हैं।(भाषा)