शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

वॉशिंगटन निभाएँगे ओबामा की भूमिका

वॉशिंगटन निभाएँगे ओबामा की भूमिका -
अभिनेता डेंजेल वॉशिंगटन की अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की भूमिका निभाने की दिली तमन्ना एक आगामी फिल्म में पूरी होने वाली है।

वाशिंगटन (54 वर्ष) ओबामा (47 वर्ष) की भूमिका निभाना चाहते थे, लेकिन इस अभिनेता को आशंका थी कि अमेरिकी राजनीतिज्ञ के जीवन पर बनने वाली किसी फिल्म में ओबामा के रोल में वे अधिक उम्र के दिखेंगे।

अब वॉशिंगटन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे एक फिल्म में बराक ओबामा की भूमिका निभाने वाले हैं। इस बात की सलाह उन्हें किसी और ने नहीं बल्कि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ने दी है।

हालाँकि अभिनेता को एक चिंता है कि उनके कान ओबामा के कानों से छोटे हैं। वॉशिंगटन ने कहा ‘‘यह राष्ट्रपति की सलाह पर हुआ। एकमात्र समस्या यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के कान बड़े हैं।’’

(भाषा)