शनिवार, 12 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. हॉलीवुड से
Written By भाषा

माइकल जैक्सन अब वीडियो गेम में दिखेंगे

माइकल जैक्सन अब वीडियो गेम में दिखेंगे -
‘पॉप किंग’ माइकल जैक्सन मौत के बाद भले ही हमसे दूर हो गए हों, लेकिन वीडियो गेम के पात्र के रूप में उनकी हमारे बीच वापसी हो रही है। पॉपस्टार ने अपनी मौत के कुछ दिन पहले ही इस कम्प्यूटर गेम के लिए अपनी आवाज रिकार्ड कराई थी। वे इस वीडियो गेम के मुख्य पात्र होंगे।

इस गेम का निर्माण जैक्सन की कंपनी एमजे प्रोडक्शन कर रही है। इस गेम पर काम कर रहे एक कर्मी ने बताया ‘‘ मैं आश्वस्त हूँ कि इसे जारी किया जाएगा। माइकल को गेम बहुत पसंद थे। ’’

गेम में जैक्सन अपनी म्यूजिक और डांस क्षमताओं का उपयोग दुश्मनों को हराने और विलेन ‘मिस्टर बीग’ द्वारा अपहरण किए बच्चों को बचाने में करेंगे। उनके हिट ‘बीट इट’ और ‘स्मूथ क्रिमिनल’ को भी इस गेम में डाला गया है।

(भाषा)