• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. धर्म-दर्शन
  4. »
  5. हिन्दू धर्म
  6. कार्तिक महीने में आवश्यक नियम
Written By WD

कार्तिक महीने में आवश्यक नियम

विष्णु
ND

धर्मग्रंथों में कहा जाता है कि कार्तिक माह में दीपदान करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट होते हैं। इन दिनों देवालयों में, नदी किनारे और तुलसीजी के समक्ष जो दीप लगाता है उसे सर्व सुख प्राप्त होते हैं। साथ ही शयन कक्ष में दीपक लगाने से लंबी आयु, अच्छा आरोग्य प्राप्त होता है। साथ ही जीवन के सारे अंधकार दूर होकर जीवन प्रकाशमान हो जाता है।

कार्तिक माह में पूजन के निम्नानुसार नियम है।

ND
1. दामोदर कृष्ण के आगे दीपदान अवश्य करें।

2. सूर्योदय के पहले स्नान प्रतिदिन करें।

3. तुलसी की सेवा करें।

4. गंगा/पुष्कर स्नान कार्तिक माह में एक बार अवश्य करें।

5. ब्राह्मण या वैष्णव को दान अवश्य करें।