• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. सेहत समाचार
Written By WD

अधिक उम्र वाले पिता के बच्चे खूबसूरत नहीं होते

अधिक उम्र वाले पिता के बच्चे खूबसूरत नहीं होते -
शोधकर्ताओं का मानना है कि जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से अधिक उम्र में पिता बनने पर बच्चों के लुक पर असर पड़ता हैं और वे बच्चे जिनके पिता की उम्र ज्यादा होती हैं वे अपने पिता के मुकाबले कम आकर्षित पाए जाते हैं। यानी अधिक उम्र में पिता बनने पर बच्चे खूबसूरत नहीं होते।

डेली एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शोधकर्ताओं ने 18-20 वर्ष के 4018 पुरुष और 4416 महिलाओं के 6-6 के ग्रुप में फोटो प्रकाशित किए गए। इससे यह पता चला की इस ग्रुप के बच्चे थोड़े कम आकर्षित थे।

महिलाएं किसी भी उम्र मे कम से कम 15 म्यूटेशंस पास करती हैं परंतु पुरुषों के स्पर्म धीरे-धीरे डीएनए कॉपी करने की क्षमता खोते जाते हैं। इसीलिए डीएनए अपने मूल रूप में कॉपी नहीं हो पाते हैं और इसका ही नतीजा होता हैं कि बड़ी उम्र के पिता के बच्चे इतने आकर्षित नहीं रह जाते।