FILE |
अगले पेज पर पढ़ें दिल टूटने पर क्या करें
क्या करें
1. यह पहचानने की कोशिश करें कि आप क्या खोने जा रहे हैं- अमर प्रेम का खयाल जो कि एक फैंटेसी है। टीन एज लवर वयस्क होने पर कल्पना की दुनिया से बाहर आ जाता है।
2. प्रेम में असफल होने पर अपने आप को दोष देना बंद करें क्योंकि कोई इतना सुंदर या इतना अधिक स्मार्ट नहीं हो सकता है जो दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे। चाहतों की कोई सीमा नहीं होती क्योंकि उन पर कल्पनाओं के पंख लगे होते हैं। आपके गुण दोष मानवीय हैं इसलिए वास्तविक भी हैं।
3.अपने व्यक्तित्व का पुनर्निर्माण करें। अपनी ताकतों और खूबियों को पहचाने और उन पर भरोसा करें।
4. लव शॉक '' जैसी कोई मानसिकता नहीं होती। यदि आपके साथी ने आपको छोड़कर किसी दूसरे दोस्ती कर ली है तो इसमें आपका कोई दोष नहीं है। आपमें ऐसी कोई कमी भी नहीं है जिसकी वजह से आपका साथ जानबूझ कर छोड़ा गया हो। यह दूसरे का अधिकार है कि वह किससे दोस्ती रखे और किसके साथ संबंध तोड़ दे। आपको दूसरे के इस अधिकार का सम्मान करना चाहिए।
5. दूसरों को समझने का दावा करने से पहले खुद को पहचानना सीखिए क्योंकि खुद को समझने के बाद ही दूसरों को पहचानने की शक्ति विकसित होती है।
- प्रो.डॉ.पॉल
- मनोरोग विभाग
- एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर