1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 5 September 2026 live update

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 1344 लोगों की मौत, 4898 लापता

nepal flood
Latest News Today Live Updates in Hindi : नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। भीषण बाढ़ से अब तक 1344 लोगों की मौत हो गई। 4898 लोग अभी भी लापता है। पल पल की जानकारी...


10:32 AM, 5th Sep
नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। भीषण बाढ़ से अब तक 1344 लोगों की मौत हो गई। 4898 लोग अभी भी लापता है। 32963 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 7570 घरों को नुकसान पहुंचा है।

09:46 AM, 5th Sep
-DIG अभिषेक सिंह ने कहा कि सहारनपुर के कलेक्ट्रेट में एक मस्जिद थी, जिसको सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध पाया गया था। इस आदेश के खिलाफ मस्जिद कमेटी फर्स्ट अपील में गई थी, उनकी अपील खारिज हो गई है। इस अवैध निर्माण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 
-सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया।

09:02 AM, 5th Sep
बोलिविया के सैन्य परिसर में जोरदार विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए।
अगला लेख
सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर, सपा सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट