Daily Horoscope
✕

चैंपियंस ट्रॉफी के मैदान

Written By WD
Updated: सोमवार, 31 अगस्त 2009 (11:16 IST)
चैंपियंस ट्रॉफी 2009 दक्षिण अफ्रीका में 22 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके सभी 15 मैच वांडरर्स और सेंचुरियन में खेले जाएँगे। आइए जानते हैं उन मैदानों के बारे में जहाँ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेले जाएँगे।

WD
FILE
सेंचुरियन पार्क- सेंचुरियन पार्क के मैदान को सुपर स्पोर्ट्‍स पार्क के नाम से भी जाना जाता है। 22 हजार दर्शकों की बैठक व्यवस्था वाले इस स्टेडियम में 1995 में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला गया, जबकि पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच यहाँ 1992 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया।

दक्षिण अफ्रीका में यह सबसे नया स्टेडियम है और यहाँ खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यहाँ का विकेट उछाल भरा है और तेज गेंदबाज यहाँ खेलना पसंद करते हैं। बल्लेबाजों के लिए भी यहाँ रन बनाने के समान अवसर है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के यहाँ 15 में से 7 मैच खेले जाएँगे, जिसमें पहला सेमीफाइनल भी शामिल है।

चैंपियंस ट्रॉफी: वांडरर्स स्टेडियम- वांडरर्स दक्षिण अफ्रीका के सबसे पुराने मैदानों में से एक है और यह मैदान क्रिकेट के कई ऐतिहासिक क्षणों का गवाह रहा है।

WD
FILE
इस मैदान पर पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 1956 में खेला गया, जबकि पहला एकदिवसीय मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1992 में खेला गया।




केंट पार्क के नाम से मशहूर इस मैदान में टेस्ट और एकदिवसीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड बने हैं। कई दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों का यह पसंदीदा मैदान है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के यहाँ 15 में से 8 मैच खेले जाएँगे, जिसमें फाइनल और सेमीफाइनल मैच भी शामिल हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)