kundali milan
✕

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय और शुभ मुहूर्त जानिए

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 (16:29 IST)
HIGHLIGHTS
 
• अक्षय तृतीया के दिन खरीदी जाती हैं सोने चांदी की चीजें। 
• अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें।
• अक्षय तृतीया पर खरीदी के सबसे शुभ मुहूर्त और समय जानें।  

ALSO READ: Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
 
Akshaya Tritiya Muhurat in Hindi: हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन अक्षय तृतीया का पावन पर्व मनाया जाता हैं, जो साढ़े तीन स्वयं मुहूर्त में से एक है। अक्षय तृतीया के दिन सोने, चांदी की चीजें प्रमुखता से खरीदी जाती हैं, क्योंकि यह दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त होने के कारण इस दिन खरीदी गई धातु या चीजों से घर में बरकत आती है, जीवन में सुख, एश्वर्य बढ़ता है।
 
मान्यतानुसार अक्षय तृतीया के दिन से ही सतयुग का प्रारंभ हुआ था और यह भगवान परशुराम का प्राकट्‍य दिवस भी हैं। अपार धन की प्राप्ति के लिए इस दिन कई धनदायक प्रयोग किए जाते हैं, उनमें सोना अथवा चांदी खरीदने की प्रथा विशेष मानी गई हैं। 
 
आइए आज यहां हम अपने पाठकों के लिए विशेष तौर पर प्रस्तुत कर रहे हैं, अक्षय तृतीया के दिन,  10 मई 2024 के खोना खरीदी करने के विशेष मुहूर्त- 
 
अक्षय तृतीया 2024 पर सोने की खरीदारी के मुहूर्त और समय : 
 
अक्षय तृतीया सोने की खरीदारी शुक्रवार, 10 मई 2024 को
 
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय- 10 मई 2024, शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 33 मिनट से 11 मई 2024 को सुबह 02 बजकर 50 मिनट तक। 
कुल अवधि - 21 घंटे 16 मिनट्स
 
अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त : 
 
- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- सुबह 05 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 37 मिनट तक। 
- अपराह्न मुहूर्त (चर)- शाम 05 बजकर 21 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक। 
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ)- दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 01 बजकर 59 मिनट तक। 
- रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात्रि 09 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक। 
- रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- रात्रि अंत 12 बजकर 17 मिनट से से 11 मई को 02 बजकर 50 मिनट तक।

अक्षय तृतीया 10 मई 2024 पर शुभ मुहूर्त:
 
अमृत काल : सुबह 07:44 से सुबह 09:15 तक। 
अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त: प्रात: 05:33 से दोपहर 12:17 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:32 से दोपहर 03:26 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 07:01 से  07:22 तक।
संध्या पूजा मुहूर्त : शाम 07:02 से रात्रि 08:05 तक।
रवियोग : सुबह 10:47 से पूरे दिन और रात।

यदि आप भी अपने घर में हमेशा बरकत चाहते हैं अक्षय तृतीया के दिन सोने या चांदी के आभूषण अथवा लक्ष्मी-श्री गणेश जी का सिक्का, चांदी के ठोस हाथी, सोने अथवा चांदी के लक्ष्मी जी की चरण पादुका या अन्य कोई मनपसंद धातु खरीदकर जीवन में शुभता को बढ़ा सकते हैं। यदि आप अक्षय तृतीया पर घर में लक्ष्मी जी की चरण पादुका लाकर इसकी नियमित पूजा करते हैं तो जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

अगला लेख