dharma sangrah
✕

इन 6 सरल उपायों से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर करना न भूलें

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2019 (12:31 IST)
* अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न, जानिए 6 सरल उपाय 
 
- श्रीरामानुज 
 
धन-संपत्ति का सीधा संबंध वास्तुशास्त्र से होता है। किसी भी जातक के परिवेश में सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियां उसके जीवन पर असर डालती हैं। आइए जानते हैं वो खास परंतु सरल उपाय जिन्हें आजमाने से किसी के भी जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सकते हैं। 
 
अक्षय तृतीया के शुभ नक्षत्र पर जानिए कैसे करें मां लक्ष्मी को प्रसन्न... 
 
1. घर के मुख्य द्वार पर गणेशजी का स्वरूप : गणेश भगवान के स्वरूप को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में धन संबंधित सभी समस्याओं का अंत होता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का भी उदय नहीं हो पाता है। 
 
2. गोमाता को चारा खिलाएं : नित्य सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर गोमाता को हरा चारा या आटे का भोग लगाने से भी लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं। 
 
3. मुख्य द्वार पर दीपक लगाएं : प्रात:-सुबह लक्ष्मीजी का पूजन घर में प्रतिदिन किया जाना चाहिए और सायंकाल घर के मुख्य द्वार पर दाईं ओर एक घी का दीया जरूर जलाना चाहिए। इन दोनों कार्यों से धन की देवी लक्ष्मीजी प्रसन्न होकर व्यक्ति के पास ही रहती हैं।
 
4. लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’को करें प्रसन्न : प्रत्येक जातक की एक चंद्र राशि होती है और इसी तरह कुंडली में जन्म के समय से संबंधित एक लग्न राशि भी होती है। जातक गुण व व्यवहार को लग्न राशि काफी हद तक प्रभावित करती है।

यदि किसी के कार्य नहीं बन पा रहे हैं या आर्थिक रूप से तकलीफ में हैं तो अपनी लग्न राशि के ‘स्वामी ग्रह’के अनुकूल रंग की कोई वस्तु अपने साथ जरूर रखें या स्वामी ग्रह के रंग से संबंधित कोई एक छोटा कपड़ा अपने साथ जरूर रखें।
 
5. घर में तुलसीजी का पौधा लगाएं: तुलसीजी की सेवा करने से धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है। तुलसी के पौधे पर नियमित रूप से दीपक लगाने और पूजन से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
 
 
6. अलमारी रखें उचित स्थान पर : धन की अलमारी उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार पर अगर लगी हो तो यह धनवृद्धि में लाभदायक साबित हो सकती है।

ALSO READ: 7 मई को अक्षय तृतीया पर अनंत गुना फल देगा इन चीजों का दान

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 या 29 अक्टूबर 2026 कब है करवा चौथ?

करवा चौथ 2026: आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए

गुरु गोचर 2026: सिंह राशि में आ रहे हैं बृहस्पति, जानें किसे मिलेगा छप्परफाड़ धन और किसे रहना होगा सावधान

Karwa chauth katha: करवा चौथ की संक्षिप्त कथा: इमेज फॉर्मेट में

31 अक्टूबर को गुरु का सिंह राशि में महागोचर: 'युग परिवर्तन' के साथ इन 5 राशियों के शुरू होंगे सबसे अच्छे दिन!

अगला लेख